फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं में सप्लाई होने वाले आटे में मिले मरे चूहे, मंत्री के औचक निरीक्षण में खुलासा

Sat, 09 Mar 2019 06:26 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
1 of 4
प्रदेश के कई डिपुओं में हर महीने दो हजार क्विंटल आटा सप्लाई करने वाली फ्लोर मिल में खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने शनिवार को छापा मारा। इस दौरान मिल में कई खामियां पाई गई हैं। यहां आटे में मरे हुए चूहे पाए गए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
यही नहीं, भवन निर्माण की वजह से हर तरफ रेत, मिट्टी, ईंट और बजरी के ढेर लगे हुए थे जिससे इनके कण तैयार हो रहे आटे में मिल रहे थे। निरीक्षण के दौरान 35 किलो की पैकिंग में 310 ग्राम कम आटा पाया गया। 
विज्ञापन

3 of 4
पीडीएस गंदम की 209 क्विंटल गेहूं भी कम पाई गई। औचक निरीक्षण के बाद मीडिया से मंत्री किशन कपूर ने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और घटिया राशन आपूर्ति करने वाले उद्योगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं दिया जा सकता। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जरूरी हुआ तो कुछ इकाइयों के लाइसेंस भी रद्द किए जाएंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें