कल्चरल फेस्ट में रैंप पर यूं नजर आए स्टूडेंट्स, दिखा फैशन का जलवा
Sun, 18 Dec 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज के कल्चरल फेस्ट रेपसिडी में स्टूडेंट्स ने रैंप पर कैटवॉक कर फैशन का जलवा बिखेरा।
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज के कल्चरल मैनेजमेंट फेस्ट रेपसिडी-2016 के दूसरे दिन मॉडलिंग, भाषण और सिंगिंग प्रतियोगिताएं हुईं।
कॉलेज के ऑडिटोरियम में छात्र-छात्राओं ने रैंप पर कैटवॉक की।
इसके बाद सिंगिंग और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।
फेस्ट में सोलन से लेकर राजधानी के सभी प्रोफेशनल कॉलेजों के 150 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
फेस्ट में 28 प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं।
संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस नारटा ने बताया अंतिम दिन विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
पहले दिन वीसी एडीएन वाजपेयी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी।
एचपीटीडीसी के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे थे।
रैंप पर कैटवॉक करती छात्रा।
रैंप पर कैटवॉक करते हुए स्टूडेंट्स ने बेहतर परफार्मेंस दी।
रैंप पर कैटवॉक करती छात्रा।
रैंप पर कैटवॉक करती छात्रा।