फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की चिता पर रोए सब, 'पाकिस्तान मुर्दाबाद, तिलक तुम अमर रहो’

विज्ञापन
1 of 8
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शहीद हुए तिलकराज के शव का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीआरपीएफ में कांस्टेबल की मौत पर हर आंख नम थी। अंतिम संस्कार में शरीक हुए भगियाल गांव के सैकड़ों लोगों में आक्रोश था। ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद, तिलक तुम अमर रहो’ के नारों के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी। सभी फोटो: चंबा ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन

शहीद की चिता पर रोए सब, 'पाकिस्तान मुर्दाबाद, तिलक तुम अमर रहो’

2 of 8
अनंतनाग में शहीद हुए तिलकराज का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात करीब साढ़े दस बजे घर पहुंचा था। उनके शहीद होने की सूचना मंगलवार सुबह ही बनीखेत पुलिस चौकी के माध्यम से पंचायत, परिजनों को मिल गई थी। बुधवार को शहीद जवान का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शहीद की चिता पर रोए सब, 'पाकिस्तान मुर्दाबाद, तिलक तुम अमर रहो’

3 of 8
तिलकराज सोमवार को श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर संगम पुल के पास हुलमुला इलाके में आतंकियों के हमले का शिकार हो गए थे।

शहीद की चिता पर रोए सब, 'पाकिस्तान मुर्दाबाद, तिलक तुम अमर रहो’

4 of 8
मंगलवार देर रात करीब 11 बजे उनका शव पैतृक गांव भगियाल पहुंचा तो गांव में माहौल गमगीन हो गया। इलाके के सैकड़ों लोग शहीद के घर पहुंच गए।
विज्ञापन

शहीद की चिता पर रोए सब, 'पाकिस्तान मुर्दाबाद, तिलक तुम अमर रहो’

5 of 8
शहीद की पत्नी, मां और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

शहीद की चिता पर रोए सब, 'पाकिस्तान मुर्दाबाद, तिलक तुम अमर रहो’

6 of 8
बुधवार दोपहर को शहीद का शव रणजीत सागर डैम के पास श्मशानघाट में लाया गया। उनकी शवयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

शहीद की चिता पर रोए सब, 'पाकिस्तान मुर्दाबाद, तिलक तुम अमर रहो’

7 of 8
शहीद के बेटे ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

शहीद की चिता पर रोए सब, 'पाकिस्तान मुर्दाबाद, तिलक तुम अमर रहो’

8 of 8
शहीद सैनिक की शवयात्रा में सीआरपीएफ के डीआईजी जीएस भंडारी, उसके परिजनों के अलावा डलहौजी की एसडीएम रिचा कुमारी, भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरयाल और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों और भारी संख्या में गांववासियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें