फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने अपने 3 बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी निगला, सभी की मौत

Sun, 05 Feb 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल के कांगड़ा में शुक्रवार देर रात बड़ी घटना हो गई। यहां जिला परिषद सदस्य ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। देर रात हुई इस घटना से सनसनी फैल गई है। जिला परिषद सदस्य यहां ज्वालामुखी में एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थी।
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस के अनुसार जिला परिषद सदस्य रितु पराशर ने अपने 3 बच्चों सहित जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बसस्टैंड के पास स्थित एक निजी गेस्ट हाऊस से चारों के शव बरामद किए हैं। मृतकों में जिला परिषद सदस्य रितु पराशर , उसके 3 बच्चे, पुत्र रुदाक्ष और 2 जुड़वां बेटियां आस्था व प्रार्थना शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 7
बताया जा रहा है कि महिला ने शुक्रवार शाम ही ज्वालामुखी बस स्टैंड के पास एक गेस्ट हाऊस में यह कमरा किराए पर लिया था। देर रात जहर निगलने के बाद महिला के कराहने की आवाज सुनने के बाद साथ लगते कमरे से एक व्यक्ति यहां पहुंचा। उसने गेस्ट मालिक को इसकी सूचना दी।

4 of 7
गेस्ट हाऊस मालिक तुरंत मौके पर पहुंचा। देखा तो कमरा खुला था। चारों को अचेत हालत में पाकर उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि सभी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने महिला समेत चारों शव बरामद कर लिए।
विज्ञापन

5 of 7
बाद में मामले की सूचना मृतका के पति को भी दी गई। छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से कीटनाशक की गोलियां मिली हैं। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

6 of 7
पूछताछ में महिला के पति ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं थी या विवाद नहीं हुआ था कि जिससे महिला ऐसा कदम उठा ले। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस जांच कर रही है आखिर क्यों महिला ने ऐसा किया। इसके लिए महिला के कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें