फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'Rose Day' पर इस प्रेमी ने की ऐसी करतूत, उम्र भर न भूल पाएगी युवती

Thu, 09 Feb 2017 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
1 of 7
शादी के बाद पहली बार मायके आई युवती के साथ उसके पूर्व प्रेमी ने रोज डे पर ऐसी करतूत कर डाली कि हर कोई दंग रह गया। आखिर क्यों खुद को प्रेमी बताने वाला ये युवक युवती के लिए इतना खूंखार बन गया। आइए जानते हैं पूरी कहानी-
विज्ञापन

2 of 7
रोज डे पर ये खौफनाक वारदात शिमला के ठियोग इलाके में हुई। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। ठियोग पुलिस के अनुसार ये शादीशुदा युवक अपनी दूसरी शादी के लिए युवती पर दबाव बना रहा था। पुलिस के अनुसार युवक के पास कई ऐसी चीजें थी जिसके जरिए ये युवती को ब्लैकमेल भी कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 7
मगर युवती ने जनवरी महीने में किसी और युवक से शादी कर ली। इस पर यह प्रेमी बौखला गया और बड़ी साजिश रचने लगा। शादी के बाद युवती अभी पहली बार अपने मायके आई थी कि इस प्रेमी ने बदला लेने की तैयारी कर ली।

4 of 7
अपने माता पिता के साथ घर लौट रही युवती से पहले तो इस प्रेमी ने गाली गलौच किया। फिर जब दिल नहीं भरा तो बंदूक लेकर पीछे पड़ गया और अंधाधुंध फायरिंग कर डाली। इसकी गोलियों से युवती तो जख्मी हुई ही, साथ में इसके माता पिता भी घायल हो गए।
विज्ञापन

5 of 7
खूंखार आशिक ने इस कदर कोहराम मचाया कि पूरा इलाका गोलियों की आवाज से गूंज उठा। प्रेमी ने पूरे परिवार को दौड़ा दौड़ा कर गोलियों से भून डाला। बाद में यह आरोपी फरार हो गया। गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और घायलों को अस्पताल ले आए।
विज्ञापन

6 of 7
पुलिस के अनुसार इस सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका और उसके परिवार पर दौड़ा-दौड़ाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। मंगलवार दोपहर करीब चार बजे वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। इसका आईजीएमसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुलिस को मौके पर 12 बोर की दोनाली बंदूक से फायर किए गए चौदह खोल मिले हैं। पंचायत की प्रधान सुशीला शर्मा ने कहा कि पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करे। पूरी पंचायत इस मामले में पुलिस को सहयोग देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें