फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, हत्या कर कैसे देवर ने भाभी की लाश को लगाया ठिकाने, वीडियो वायरल

Fri, 14 Apr 2017 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
1 of 6
भाभी की हत्या के बाद देवर ने भाभी की लाश को ऐसी जगह ठिकाने लगाया कि किसी को पता तक नहीं चल पाया। मगर बाद में खुद पुलिस उसे वहां लेकर पहुंची। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं हत्या के पीछे की पूरी कहानी-

यहां क्लिक कर देखें पूरा वीडियो
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। यहां हरोली पुलिस थाना के तहत टाहलीवाल में देवर ने अपनी भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी। विवाहिता की सोनम (28) पत्नी मतिंद्र सिंह निवासी टाहलीवाल की रहने वाली थी।
विज्ञापन

3 of 6
सोनम का पति विदेश में नौकरी करता है और उसकी एक बेटी है। सोनम के मायके गढ़शंकर में हैं और हाल ही में उसकी शादी टाहलीवाल में हुई थी। युवक ने आपसी विवाद के चलते भाभी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा तो पहला सवाल यही था कि उसने शव को कहां और कैसे ठिकाने लगाया है।

4 of 6
वहीं, हत्या के बाद आरोपी ने शव ठिकाने लगाने के लिए ऐसी जगह चुनी थी जिसका किसी को पता न चल सके। यह लाश को घर के साथ लगते जंगल में ले गया। यहां झाड़ियों के बीच उसने हल्की सी खुदाई कर ही शव दफना दिया। इसके बाद यह घर आ गया।
विज्ञापन

5 of 6
उधर, मृतका के ससुर और अन्य परिजन उसके एकाएक गायब होने से परेशान थे। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। तलाश शुरू हुई। सबसे पहले पुलिस को मृतका के देवर महेश्वर सिंह पर शक हुआ। पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की जिसके बाद उसने गुनाह कबूल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाद में पुलिस उसे उस जगह ले गई जहां उसने शव ठिकाने लगाया था। आरोपी पुलिस को झाड़ियों के बीच ले गया जहां खुद ही मिट्टी हटाकर लाश बाहर निकाल दी। पुलिस ने इसका बाकायदा वी‌डियो भी बना दिया जिसे देख परिजन सन्‍न रह गए। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी युवक महेश्वर सिंह (27)  ने कबूला कि उसने घरेलू विवाद के चलते अपनी भाभी के साथ मारपीट की थी और फिर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें