फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई करोड़ के नशे की खेप के साथ पकड़ा विदेशी, चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 18 Feb 2017 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 6
पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते कुल्‍लू में एक विदेशी को नशे की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया है। आरोपी के पास से इतनी भारी मात्रा में गांजा मिला है कि पुलिस भी हैरान रह गई। मगर इससे ज्यादा उसके बयान चौंकाने वाले थे।
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस के अनुसार कुल्‍लू के नग्गर के नागरा डेरू इलाके में इस विदेशी के कब्जे से करीब 126 किलो गांजा पकड़ा गया है। वहीं, नौ लीटर हशिश ऑयल, करीब 1300 ग्राम सॉलिड फार्म में सीरिंज में भरा हशिश ऑयल भी पकड़ा है।
विज्ञापन

3 of 6
मगर जब आरोपी से इस बारे में पूछताछ की गई तो इसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। पूछताछ में विदेशी का कहना है कि वह इससे कैंसर के ईलाज के लिए दवा बना रहा था। 

4 of 6
यह विदेशी एक बगीचे में बने मकान में किराएदार के तौर पर रह रहा था। नशे की खेप के अलावा इसके पास से इलेक्ट्रिक तराजू, मोबाइल, लैपटॉप, दो टैब, टैप वाले ड्रम पुलिस ने जब्त किया है।
विज्ञापन

5 of 6
विभिन्न सामानों को जांच के लिए एफएसएल भेजा जा रहा है। पकड़ी गई खेप की कीमत करीब ढाई करोड़ बताई जा रही है। एक सप्ताह में कुल्लू पुलिस के हाथ यह दूसरी बड़ी सफलता लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हाल ही में पुलिस ने दिल्ली से एक विदेशी के कब्जे से चार करोड़ ही हेरोइन बरामद की है। हिमाचल में विदेशी नागरिकों के नशे की तस्करी में शामिल होने के बाद पुलिस को अंदेशा है कि घाटी से नशे की तस्करी बड़े पैमाने पर विदेशों तक हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें