फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान के अंतिम संस्कार पर नम हुईं सबकी आंखें

विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल के कांगड़ा जिले के भाटिया पंचायत के जवान सुनील कुमार (31) का उनके पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पूर्व 16 डोगरा रेजीमेंट के जवानों ने सैनिक के पार्थिव शरीर को हवा में फायर कर सलामी दी।
विज्ञापन

जवान के अंतिम संस्‍कार पर नम हुईं सबकी आंखें

2 of 6
ब्रिगेडियर हरचरण सिंह, सूबेदार मेजर सुखवीर सिंह, कृषि एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, एसडीएम जवाली मोहन दत्त शर्मा, डीएसपी धर्म चंद वर्मा, तहसीलदार चंदन कपूर ने सैनिक के पार्थिव शरीर को पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, सैनिक सुनील कुमार की शव यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

जवान के अंतिम संस्‍कार पर नम हुईं सबकी आंखें

3 of 6
शुक्रवार को उधमपुर (जम्मू) में सेना के तैराकी अभ्यास शिविर के दौरान भाटियां पंचायत के सैनिक सुनील कुमार की चिनाब नदी में डूबने से मौत हो गई थी। शनिवार सुबह सैनिक का शव गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में मातम छा गया। सुनील के शव को देखकर उनकी पत्नी रीतू देवी, बहन मंजू, भाई बंटी, माता रोशनी देवी और पिता वीर सिंह सहित परिजनों व सगे संबंधियों का रो-रो कर बुरा हाल था, जबकि इन सब से बेखबर सैनिक सुनील कुमार की दो वर्षीय मासूम बेटी परी (अवंतिका) को देखकर हरेक शख्स गमगीन दिखा।

जवान के अंतिम संस्‍कार पर नम हुईं सबकी आंखें

4 of 6
सुनील कुमार वर्तमान में उधमपुर में ड्यूटी पर तैनात थे। सुनील के साथी रवि कुमार ने बताया कि जवानों का दो दिन का सर्च ऑपरेशन चिनाब नदी में चल रहा था। वीरवार को रात करीब साढ़े नौ बजे छह जवानों का दल चिनाब में सर्च ऑपरेशन कर रहा था, लेकिन इनमें से 5 जवान ही किनारे पर पहुंचे और इसके बाद सेना ने पूरी रात चिनाब नदी का टनल बंद कर सुनील की खोज की।
विज्ञापन

जवान के अंतिम संस्‍कार पर नम हुईं सबकी आंखें

5 of 6
आखिरकार शुक्रवार दोपहर को सुनील का शव बरामद किया गया। उधर, कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया, जिप उपाध्यक्ष जगदेव सिंह, बीडीसी चेयरमैन मुनीष राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश राणा, युकां ब्लॉक अध्यक्ष विवेक और युवा भाजपा नेता पंकज हैप्पी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवान के अंतिम संस्‍कार पर नम हुईं सबकी आंखें

6 of 6
सुनील के परिजनों को ढांढ़स बंधाते सेना के अफसर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें