उद्योगों में लगे मजदूरों के लिए हो आश्रय की व्यवस्था
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति बिना भोजन के न रहे और शहरी क्षेत्रों में मजदूरों को आश्रय प्रदान किया जाए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 19 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए, जो निगेटिव निकले। अब तक कोरोना प्रभावित देशों से हिमाचल में 2404 लोग पहुंचे है। इनमें से 1476 लोगों को ऑब्जर्वेशन पर रखा है।