राजधानी शिमला में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते समय कई कांग्रेसी खुद ही झुलस गए। डीसी ऑफिस के बाहर बोतल से पुतले पर जैसे ही पेट्रोल उड़ेलना शुरू किया, एक कार्यकर्ता ने लाइटर से अचानक आग लगा दी। फोटो: नरेश भारद्वाज
तस्वीरों में देखिए पीएम का पुतला जलाने में कैसे जल गए कांग्रेसी
2 of 18
एकाएक उठी आग की लपटों की चपेट में करीब एक दर्जन कार्यकर्ता आ गए। झुलसने वालों में दो महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
तस्वीरों में देखिए पीएम का पुतला जलाने में कैसे जल गए कांग्रेसी
3 of 18
एक कार्यकर्ता मनोज अधिकारी के हाथ, चेहरा और गर्दन बुरी तरह से झुलसे हैं। मनोज को गंभीर हालत में इलाज के लिए आईजीएमसी में दाखिल कराया गया है।
तस्वीरों में देखिए पीएम का पुतला जलाने में कैसे जल गए कांग्रेसी
4 of 18
उल्लेखनीय है कि अपने नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने के बाद हिमाचल कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेश भर में मोदी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और पुतले फूंकने का फैसला लिया था।
तस्वीरों में देखिए पीएम का पुतला जलाने में कैसे जल गए कांग्रेसी
5 of 18
शिमला में खुद प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसकी अगुवाई कर रहे थे।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए पीएम का पुतला जलाने में कैसे जल गए कांग्रेसी
6 of 18
वृद्धा ने बचा लिए सुक्खू- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।
तस्वीरों में देखिए पीएम का पुतला जलाने में कैसे जल गए कांग्रेसी
7 of 18
पुतला जलाए जाने से ठीक पहले सुक्खू को एक वृद्ध महिला ने बातचीत करने के लिए रैली स्थल से थोड़ा पीछे की ओर बुला लिया। सुक्खू महिला की बात सुन ही रहे थे कि यह हादसा हो गया।
तस्वीरों में देखिए पीएम का पुतला जलाने में कैसे जल गए कांग्रेसी
8 of 18
प्रदर्शन के दौरान सबसे आगे रहने की होड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भारी पड़ी।
तस्वीरों में देखिए पीएम का पुतला जलाने में कैसे जल गए कांग्रेसी
9 of 18
जगह तंग होने के कारण आग फैलने के बाद मची अफरातफरी में महिला कांग्रेस की कुछ कार्यकर्ता घायल हो गईं।
तस्वीरों में देखिए पीएम का पुतला जलाने में कैसे जल गए कांग्रेसी
10 of 18
घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल कार्यकर्ता को अस्पताल ले जाने के लिए उपायुक्त कार्यालय के बाहर गाड़ी नहीं मिली।
तस्वीरों में देखिए पीएम का पुतला जलाने में कैसे जल गए कांग्रेसी
11 of 18
कुछ कार्यकर्ता 108 को फोन घुमाने लगे तो कुछ पुलिस से मदद मांगने लगे। पांच मिनट इंतजार के बाद एक निजी गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
तस्वीरों में देखिए पीएम का पुतला जलाने में कैसे जल गए कांग्रेसी
12 of 18
आग लगते ही अचानक भगदड़ मच गई।
तस्वीरों में देखिए पीएम का पुतला जलाने में कैसे जल गए कांग्रेसी
13 of 18
महिला कार्यकर्ता भी आग की चपेट में आ गईं।
तस्वीरों में देखिए पीएम का पुतला जलाने में कैसे जल गए कांग्रेसी
14 of 18
घटना के बाद का नजारा।
तस्वीरों में देखिए पीएम का पुतला जलाने में कैसे जल गए कांग्रेसी
15 of 18
कांग्रेस कार्यकर्ता जो आग की चपेट में आ गया।
तस्वीरों में देखिए पीएम का पुतला जलाने में कैसे जल गए कांग्रेसी
16 of 18
आग की चपेट में आने से कांग्रेस कार्यकर्ता के बाल भी जल गए।