कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर लोगों की समस्याएं सुनने माइनस तापमान में बर्फ में पैदल निकल पड़े। विधायक क्षेत्र के 12 दिवसीय दौरे पर हैं।
विज्ञापन
2 of 11
- फोटो : अशोक राणा
विधायक रवि ठाकुर ने लाहौल घाटी के दौरे के दौरान केलांग में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के सभी संपर्क मार्गों को जल्द बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 11
- फोटो : अशोक राणा
12 दिवसीय लाहौल के दौरे के दौरान विधायक ने बताया कि सीमा सड़क संगठन ने घाटी की मुख्य सड़कों से बर्फ हटा दिया है।
4 of 11
- फोटो : अशोक राणा
बीआरओ ने स्तींगरी से दारचा, कोकसर और उदयपुर तक मुख्य सड़कों से बर्फ हटा दिया है।
विज्ञापन
5 of 11
- फोटो : अशोक राणा
हालांकि घाटी की अधिकतर संपर्क सड़कों से बर्फ लोक निर्माण विभाग द्वारा नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन
6 of 11
- फोटो : अशोक राणा
उन्होंने लोक निमार्ण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटी के तमाम संपर्क मार्गों को जल्द बर्फ हटाकर बहाल किया जाए।
विज्ञापन
7 of 11
- फोटो : अशोक राणा
उन्होंने घाटी में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
8 of 11
- फोटो : अशोक राणा
विधायक ने बताया कि जिला में बिना किसी भेदभाव के एक बराबर कार्य किया जा रहा है और विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आ रही है।
9 of 11
- फोटो : अशोक राणा
इस मौके पर विधायक ने तोद घाटी के तिनो, क्वारिंग, सारंग, कोलंग, खंगसर, मेह तथा गैमूर गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को भी सुना।
10 of 11
- फोटो : अशोक राणा
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित जिला परिषद सदस्य छिमे तथा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नोरबू पांस आदि मौजूद रहे।