भरी जन सभा में कांग्रेसी नेताओं ने मोदी कैबिनेट की खास मंत्री स्मृति ईरानी को ही टोपी पहना दी। मंच पर बैठे भाजपाई नेता बस नजारा देखते रह गए।
विज्ञापन
देखें, जब मोदी की मंत्री को कांग्रेसियों ने पहना दी 'टोपी'
2 of 13
यह नजारा हिमाचल के जिला ऊना में देखने को मिला। यहां एक समारोह में बतौर मुख्यातिथी शिरकत कर रही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रदेश में कांग्रेस सरकार के मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने टोपी पहना दी।
विज्ञापन
देखें, जब मोदी की मंत्री को कांग्रेसियों ने पहना दी 'टोपी'
3 of 13
दरअसल हिमाचल में हरे रंग की टोपी को कांग्रेस के प्रतीक के तौर पर माना जाता है। मंच पर दिग्गज भाजपा नेता कुछ न कर पाए और ये नजारा देखते रहे। हालांकि केंद्रीय मंत्री को शॉल पहनाकर भी सम्मानित किया गया।
देखें, जब मोदी की मंत्री को कांग्रेसियों ने पहना दी 'टोपी'
4 of 13
यही नहीं, समारोह में माहौल उस वक्त बदल गया जब मुकेश अगिभनहोत्री ने समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती और विधायक वीरेंद्र कंवर को भी हरी टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
देखें, जब मोदी की मंत्री को कांग्रेसियों ने पहना दी 'टोपी'
5 of 13
कांग्रेस का प्रतीक बन चुकी हरे रंग की किन्नौरी टोपी पर बाद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी मंच से चुटकी ली।
विज्ञापन
देखें, जब मोदी की मंत्री को कांग्रेसियों ने पहना दी 'टोपी'
6 of 13
उन्होंने कहा कि एक भाई कमल के फूल से यहां तक पहुंचा तो दूसरा हाथ का सहारा लेकर, लेकिन खुशी है कि दोनों शिक्षा विस्तार को लेकर गंभीर हैं।
विज्ञापन
देखें, जब मोदी की मंत्री को कांग्रेसियों ने पहना दी 'टोपी'
7 of 13
केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास और शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि एनसीईआरटी समेत हर स्तर की किताबें अब पाठकों को पढ़ने के लिए आनलाइन मिलेंगी। इसके लिए जल्द देश की पहली ई-लाइब्रेरी लांच की जाएगी। नवंबर 2015 तक छात्र घर बैठे हर सामग्री डाउनलोड कर सकेंगे।
देखें, जब मोदी की मंत्री को कांग्रेसियों ने पहना दी 'टोपी'
8 of 13
इससे पहले उन्होंने निंबस टेकफेस्ट का शुभारंभ किया। संस्थान में 500 छात्रों के लिए बने हॉस्टल का लोकार्पण भी किया।
देखें, जब मोदी की मंत्री को कांग्रेसियों ने पहना दी 'टोपी'
9 of 13
छात्रों ने एनआईटी और ट्रिपल आईटी में प्रवेश को पेश आ रही समस्याओं, एनआईटी में पीएचडी करने के लिए लैब न होना, कैंपस इंटरव्यू में नामी कंपनियों का न आना और महिला सुरक्षा से संबंधित समस्याओं को लेकर सवाल जवाब किए।
देखें, जब मोदी की मंत्री को कांग्रेसियों ने पहना दी 'टोपी'
10 of 13
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एनआईटी हमीरपुर में कार्यक्रम के दौरान संस्थान के छात्रों से सीधा संवाद किया। उपायुक्त को सभागार में मौजूद प्रशिक्षु इंजीनियरों को माइक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। करीब एक दर्जन प्रशिक्षु इंजीनियरों से उन्हें पेश आ रही समस्याओं और संस्थान के विकास को लेकर सुझाव मांगे।
देखें, जब मोदी की मंत्री को कांग्रेसियों ने पहना दी 'टोपी'
11 of 13
एक छात्र ने उनसे टीवी कलाकार और राजनेता के रूप में अनुभव पर सवाल पूछा।
देखें, जब मोदी की मंत्री को कांग्रेसियों ने पहना दी 'टोपी'
12 of 13
हर समस्या का उचित समाधान शीघ्र करने का आश्वासन दिया।
देखें, जब मोदी की मंत्री को कांग्रेसियों ने पहना दी 'टोपी'
13 of 13
पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में स्मृति ने कहा कि पोर्टफोलियो बदलने संबंधी चरचाओं की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे वह बखूबी निभा रही हैं और आगे भी निभाएंगी।