रेलवे सेफ्टी कमिश्नर के हाथ कालका-शिमला टॉय ट्रेन हादसे का एक अहम सुराग लगा है। इससे यह पता चल पाएगा कि हादसा कैसे हुआ?
विज्ञापन
मिला अहम सुराग, अब सामने आएगा टॉय ट्रेन हादसे का सच
2 of 8
रेलवे सेफ्टी कमिश्नर एसके पाठक की टीम को ट्रेन के कंप्यूटर सिस्टम में लगी फ्लॉपी मिली है। इस फ्लॉपी में कई राज छिपे हो सकते हैं।
विज्ञापन
मिला अहम सुराग, अब सामने आएगा टॉय ट्रेन हादसे का सच
3 of 8
एसके पाठक दिल्ली बड़ौदा हाउस से हादसे की जांच को चंडीगढ़ आए हुए हैं। उन्होंने फ्लॉपी सहित कालका रेलवे स्टेशन के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।
मिला अहम सुराग, अब सामने आएगा टॉय ट्रेन हादसे का सच
4 of 8
अधिकारियों ने बताया कि यह फ्लॉपी हादसे के खुलासे में अहम भूमिका निभाएगी। फ्लॉपी से साफ हो जाएगा कि हादसे के वक्त ट्रेन की स्पीड कितनी थी। यह भी पता चलेगा कि हादसा जयादा स्पीड से हुआ है या फिर इंजन में तकनीकी खामी के कारण।
विज्ञापन
मिला अहम सुराग, अब सामने आएगा टॉय ट्रेन हादसे का सच
5 of 8
एसके पाठक ने बताया कि फ्लॉपी जैसे ही सर्विलांस पर लगाई जाएगी हादसे की सच्चाई सामने आ जाएगी। जांच रिपोर्ट को रेलवे सेफ्टी कमिश्नर तीन दिन में रेल मंत्रालय को सौंपेंगे।
विज्ञापन
मिला अहम सुराग, अब सामने आएगा टॉय ट्रेन हादसे का सच
6 of 8
अधिकारियों ने बताया कि बैड इंजन मैनशिप भी हादसे का कारण हो सकता है। क्योंकि शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि इंजन का स्पीड मीटर खराब था।
विज्ञापन
मिला अहम सुराग, अब सामने आएगा टॉय ट्रेन हादसे का सच
7 of 8
अगर इंजन का मीटर खराब है तो उसे किसी भी सूरत में ट्रैक पर नहीं उतारा जा सकता है। इसके अलावा अगर सफर के दौरान मीटर खराब होता है तो चालक को इसकी सूचना अधिकारियों को देनी जरूरी है। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन चालक और सह चालक की निर्धारित समय में काउंसलिंग नहीं की गई।
मिला अहम सुराग, अब सामने आएगा टॉय ट्रेन हादसे का सच
8 of 8
गौरतलब है कि विश्व हैरिटेज में शुमार शिमला कालका टॉय ट्रेन 12 सितंबर को पटरी से उतर गई थी। इस हादसे में 2 विदेशी सैलानियों की मौत हुई थी। मरने वाली दोनों महिलाएं ब्रिटेन की थीं। ये चार्टेड ट्रेन थी, जिसमें सभी सैलानी ब्रिटेन के थे। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ था।