फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की अनोखी मुहिम, शिकायत करो और एक हजार ईनाम पाओ

Fri, 06 Jan 2017 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
सरकार ने परिवहन सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए नई कवायद शुरू की है। महज एक शिकायत करने पर ही आपको एक हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा। यह नकद पुरस्कार तुरंत आपको दिया जाएगा। आइए जानते हैं क्या है ये नई योजना-
विज्ञापन

2 of 8
सरकार ने हिमाचल में परिवहन सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए ये कवायद शुरू की है। अब बसों में चालक-परिचालक की ओर से सवारियों के साथ बदतमीजी, निर्धारित स्पीड से ज्यादा बस दौड़ाने, खराब पीकर बस चलाने और सवारियों को टिकट न देने की शिकायत करने पर लोगों को एक हजार रुपये का इनाम मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 8
इसके लिए सवारियों को निगम प्रबंधन या फिर सीजीएम को फोन करने के साथ व्हाट्सऐप पर वीडियो भेजना होगा। मामला सही पाए जाने पर लोग नजदीकी एचआरटीसी दफ्तर में आकर यह इनाम प्राप्त कर सकेंगे।

4 of 8
दफ्तर न आने की स्थिति में व्यक्ति को यह पैसा उनके अकाउंट में भी डाला जा सकता है। परिवहन निगम ने सवारियों को टिकट न देने की स्थिति में परिचालकों को जेल तक का प्रावधान किया है। परिचालकों के खिलाफ थाने में एफआईआर तक भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

5 of 8
एचआरटीसी के एमडी अशोक तिवारी के फोन नंबर 98163-66004 और सीजीएम रघुवीर चौधरी फोन नंबर 94180-00528 पर फोन और व्हाट्सऐप कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
निगम का दावा है कि इस तरह के कदम उठाए जाने से परिवहन निगम की आय में इजाफा होगा। टांका लगाने वाले परिचालक पकड़े जाएंगे। हिमाचल में अधिकांश हादसे ओवर स्पीड के कारण हो रहे हैं। शराब पीकर वाहन चलाने से जहां बसों को नुकसान होता है वहीं हादसा होने की भी अधिक संभावना रहती है।
विज्ञापन

7 of 8
निगम प्रबंधन ने चालक और परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वहे ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए बसें को चलाएं। अगर चालक ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करता है तो चालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

8 of 8
हिमाचल में परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। शिकायत करने पर सवारियों को एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। - जीएस बाली, परिवहन मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें