फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी स्कूल प्रवक्ता के एक पद के लिए 155 में मुकाबला, 7285 उम्मीदवारों ने किया आवेदन

Fri, 14 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर
हिंदी स्कूल प्रवक्ता के एक पद के लिए 155 उम्मीदवारों में मुकाबला होगा। हिंदी स्कूल प्रवक्ता के 47 पदों के लिए मास्टर डिग्री, बीएड और टेट पास 7285 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। प्रदेश के युवाओं में हिंदी विषय का प्रवक्ता बनने को लेकर खासा जोश है। उधर, कॉमर्स के प्रति युवाओं में रुझान कुछ कम है। कॉमर्स के 215 पदों के लिए 2554 आवेदन ही आए हैं। इस विषय के एक पद के लिए 12 उम्मीदवारों में मुकाबला होगा।
विज्ञापन

2 of 7
पांच विषयों के तहत भरे जाने वाले स्कूल प्रवक्ताओं के कुल 396 पदों के लिए 21,849 ने आवेदन किया है। राज्य लोकसेवा आयोग 16 फरवरी से 22 मार्च तक छंटनी परीक्षा लेने जा रहा है। बायोमीट्रिक से हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों में आवेदकों के फिंगर प्रिंट भी लिए जाएंगे। इसी भर्ती के दूसरे चरण में बायोमीट्रिक पर फिंगर प्रिंट के बाद ही एंट्री मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, बीएड और टेट पास करने वालों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है। शिमला, मंडी और धर्मशाला में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हिंदी की परीक्षा 16 फरवरी को सुबह साढ़े 10 से 12 बजे तक होगी। अंग्रेजी की परीक्षा भी इसी दिन दोपहर साढे़ तीन से पांच बजे तक होगी। 

4 of 7
कॉमर्स की परीक्षा 23 फरवरी को दोपहर साढे़ तीन से पांच बजे तक होगी। राजनीतिक विज्ञान की छंटनी परीक्षा का आयोजन 14 मार्च को सुबह साढ़े दस से 12 बजे तक होगा। इतिहास की परीक्षा 22 मार्च को सुबह साढ़े दस से 12 बजे तक होगी। अनुबंध आधार पर नियुक्त होने वाले शिक्षकों को प्रतिमाह 14,500 रुपये तनख्वाह मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 7
विषय                    आवेदन                पद
हिंदी                        7285                47
अंग्रेजी                    3678                47
कॉमर्स                    2554                215
इतिहास                    3050                47
राजनीति शास्त्र         5282                40
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर
आर्थिक आधार पर भी मिलेगा आरक्षण
स्कूल प्रवक्ता की भर्ती में सामान्य श्रेणी के आर्थिक तौर पर कमजोर आवेदकों को भी इस भर्ती में आरक्षण मिलेगा। ईडब्ल्यूएस से 49 पद भरे जाएंगे। कुल 396 पदों में सामान्य वर्ग से 154 पद, एससी से 81, एसटी से 12, ओबीसी से 65, बीपीएल एससी से 13, बीपीएल एसटी से 2, बीपीएल ओबीसी से 12 और फ्रीडम फाइटरों के बच्चों व उनके पौत्र-पौत्रियों के सामान्य श्रेणी से 6 और एक-एक पद एससी और ओबीसी से भरा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाहरी राज्यों के आवेदकों के आने से टली थी भर्ती
स्कूल प्रवक्ताओं (न्यू) की भर्ती प्रक्रिया बीते साल नवंबर में शुरू हुई थी। नवंबर में जारी हुए विज्ञापन में बाहरी राज्यों के आवेदक भी सामान्य श्रेणी के पदों के लिए पात्र थे। मामले के विवादित होने पर सरकार ने पुरानी भर्ती को रद्द करते हुए नए नियम अधिसूचित किए। नए नियमों के तहत हिमाचल से दसवीं और जमा दो कक्षा पास करने वाले ही इस भर्ती के लिए पात्र माने गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें