फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस छात्रा का कमाल देख चौंके डायरेक्टर, बना दिया सलमान की हीरोइन

Fri, 09 Sep 2016 12:00 AM IST
शेरू बाबा/अमर उजाला, नग्गर (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सुनने में आपको शायद अटपटा लगे लेकिन ये सच है। डायरेक्टर कबीर खान को ये कॉलेज छात्रा पसंद क्या आई, उन्होंने इसे सलमान खान की हीरोइन ही बना दिया। हम सलमान खान की आगामी फिल्म ट्यूबलाइट की बात कर हैं जिसकी शूटिंग इन दिनों मनाली में चल रही है। आइए बताते हैं कैसे ये छात्रा फिल्म की हीरोइन बना दी गई।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मनाली में रहने वाली नांजीन लामो मूल रूप से लाहौल-स्पीति से संबंध रखती हैं। नांजीम हरिपुर कॉलेज में अध्ययनरत हैं। लामो ने अभिनय की दुनिया में पहली बार कदम रख रही है। वो भी सलमान खान की हीरोइन बनकर।
विज्ञापन

3 of 7
बॉलीवुड फिल्म ट्यूबलाइट में सुपर स्टार सलमान खान के साथ नांजीम लामो मनाली में रोमांस करतीं नजर आएंगी। दरअसल वह फिल्म में नांजीम लामो अभिनेत्री झू-झू की बतौर डुप्लीकेट काम कर रही हैं। ट्यूबलाइट फिल्म की शूटिंग इन दिनों नग्गर और आसपास के इलाके में हो रही है।

4 of 7
नांजीम लामो की शक्ल और डिल डौल अभिनेत्री झू-झू से बिलकुल मिलती-जुलती है। फिल्म निर्देशक कबीर खान नांजीम लामो से मिले और उसे एकदम बतौर डुप्लीकेट काम करने के लिए फाइनल कर दिया। इन दिनों शूटिंग के दौरान मनाली की नांजीम लामो अभिनेता सलमान खान के साथ खूब रोमांस कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अभिनेत्री झू-झू की डुप्लीकेट का किरदार निभाने के लिए निर्देशक को ऐसी लड़की चाहिए थी जो तीनों वाहन चलाने में सक्षम हो। किरदार के लिए साइकिल, मोटरसाइकिल और गाड़ी चलाना अनिवार्य था क्योंकि इस तरह सीन फिल्माए जाने हैं। एक तो नांजीन लामो की शक्ल अभिनेत्री झू-झू से मिलती है, दूसरा जब उसने तीनों वाहन चलाकर दिखाए तो उनके इस हुनर को देख निर्देशक समेत सभी लोग चौंक गए। इस पर निर्देशक ने उन्हें तुरंत किरदार के लिए फाइनल कर लिया।
विज्ञापन

6 of 7
अमर उजाला से बातचीत में नांजीम लामो ने कहा कि जब फिल्म निर्देशक कबीर खान के साथ भेंट हुई तो उन्होंने तुरंत ही इस किरदार के लिए उन्हें फाइनल कर दिया। अभिनेता सलमान खान के साथ अभिनय करना उनके लिए बेहद खास है। कहा कि सलमान खान के साथ काम करके बेहद खुश हैं। शूटिंग का अनुभव हमेशा यादगार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्यूबलाइट फिल्म 1962 में भारत चीन के बीच हुए युद्ध की पृष्ठ भूमि पर बन रही है। जिसमें चीनी अभिनेत्री झू-झू अभिनय कर रही हैं। उनके कुछ शॉट फिल्माने के लिए डुप्लीकेट की आवश्यकता थी। इपर पर नांजीम लामो खरी उतरी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें