मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद उनके हेलीकॉप्टर ने जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत की उड़ान भरी। एसबीआई की ओर से दी गई डिमांड के अनुरूप सीएम के हेलीकॉप्टर से किन्नौर के पूह और लाहौल-स्पीति के काजा में नई करेंसी पहुंचाई गई।
विज्ञापन
2 of 7
हेलीकॉप्टर ने शिमला से सुबह करीब साढ़े आठ बजे उड़ान भरी। इसके बाद काजा और पूह में करेंसी छोड़ने के बाद दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर वापस लौटा।
विज्ञापन
3 of 7
मुख्य सचिव वीसी फारका ने बताया कि बैंकों से डिमांड भेजने पर इन जनजातीय इलाकों में नई करेंसी पहुंचाने के लिए आगे भी हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाया जाएगा।
4 of 7
500-1000 के पुराने नोट बंद होने के बाद से लोगों में अपने पुराने नोट बैंक से बदलवाने, खातों में जमा करने और नई करेंसी निकालने की होड़ लग गई थी। इस बीच, मौसम की खराबी और रास्ते खराब होने के चलते जनजातीय क्षेत्रों में रुपये पहुंचाने में बैंक प्रबंधनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
‘अमर उजाला’ में भी जनजातीय लोगों तक नोट न पहुंचने और परेशानी की बात सामने आने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पहल करते हुए बैंकों को अपना हेलीकॉप्टर करेंसी पहुंचाने के लिए देने की बात कही थी।
विज्ञापन
6 of 7
इसके बाद शुक्रवार को हेलीकॉप्टर को करेंसी पहुंचानी थी। हालांकि, ऊंचाई वाले इलाके में खराब मौसम के बीच लैंडिंग में दिक्कतों की संभावना को देखते हुए इसे टाल दिया गया।