इस दौरान मुख्यमंत्री ने यूनियन के टेक्सी स्टैंड के सौन्दर्यकरण, माल रोड के साथ लगते बिजली बोर्ड के सब स्टेशन तक मालरोड का विस्तार करने के भी निर्देश प्रशासन को दिए। उनके साथ कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर, मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिचंद शर्मा भी मौजूद रहे।