उड़ान 2 योजना जनवरी के अंत तक
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय सांसें गिन रहे पर्यटन उद्योग को हमने ऑक्सीजन दी। इसके केंद्र की मदद ली। पर्यटन विक ास के लिए 1900 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाकर केंद्र को भेजा, जिसे स्वीकृति मिली है। रोहड़ू का सांसल, मंडी के जंजैहली, कमरूनाग, बीड़ बिलिंग और पौंग डैम को विकसित किया जा रहा है। पर्यटकों को लुभाने के लिए उड़ान 2 योजना की शुरुआत होनी है। इसके लिए हिमाचल ने पवनहंस के साथ एमओयू किया है। जनवरी के अंत तक चंडीगढ़-शिमला, शिमला-कुल्लू और शिमला-धर्मशाला उड़ानें शुरू होंगी। हफ्ते में तीन दिन मैंने अपना हेलीकॉप्टर भी पर्यटन के लिए दे दिया।