राज्य सरकार ने औद्योगिक नीति तैयार की है, जिसका उद्देश्य अत्याधुनिक अधोसंरचना विकसित करना, विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देना और रोजगार तैयार करना है।सीएम ने कहा कि राज्य में पर्यटन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा और कौशल विकास, शहरी विकास, रियल इस्टेट डेवलपमेंट, हेल्थकेयर और आयु, फार्मास्यूटिकल्स, बुनियादी ढांचा, विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण आदि क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं हैं।