फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का पुतला जलाने पर युकां कार्यकर्ताओं और पुलिस में 15 मिनट तक धक्का-मुक्की, देखें तस्वीरें

Wed, 03 Mar 2021 08:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 5
सीएम का पुतला जलाने पर युकां और पुलिस में धक्का-मुक्की - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय का ढालपुर चौक बुधवार को पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए कुछ देर तक अखाड़ा बन गया।मुख्यमंत्री का पुतला जलाने को लेकर युवा कांग्रेस और पुलिस के बीच खूब झड़प हुई। करीब दो बजे जैसे ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला जलाने लगे तो पुलिस के जवानों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। धक्का-मुक्की के दौरान कई एक महिला कांस्टेबल की टोपी भी जमीन पर गिर गई। माहौल तनावपूर्ण बन गया था। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिर भी पुतला जला दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि पुतला बचाने के लिए पुलिस के जवानों और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खूब धक्का-मुक्की हुई। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला जलाने की कोशिश जारी रखी। करीब 15 मिनट तक यहां पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होती रही। हालांकि यहां पर काफी अधिक संख्या में जवान तैनात किए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन वे हालात को काबू नहीं कर सके। माहौल शांत होने के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ढालपुर चौक पर हो रहे हंगामे को देखकर यहां लोगों का जमावड़ा लग गया। कई लोग हंगामे का वीडियो बनाते भी नजर आए। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ढालपुर चौक पर सीएम जयराम ठाकुर का पुतला फूंकने के बाद युवा कांग्रेस ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस पार्टी कार्यालय से रैली निकालते मेला मैदान, उपायुक्त कार्यालय होकर ढालपुर चौक तक पहुंचे। हिमाचल युवा कांग्रेस प्रभारी दमन बाजवा ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो मामूली दाम बढ़ने पर स्मृति ईरानी सहित भाजपा के अन्य नेता सड़कों पर बैठ जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आज वे लोग कहां पर हैं। उनकी आवाज सुनाई नहीं दे रही है। प्रदेश के हालात नाजुक हैं। ऐसे में युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आम जनता की लड़ाई लड़ रही है। इस दौरान प्रदेश युकां अध्यक्ष निगम भंडारी, महासचिव गोविंद शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष बीर सिंह ठाकुर, विजेंद्र पंडित, बीडीसी सदस्य प्रवीण ठाकुर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें