फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के साथ फिर गरजे सीटू कार्यकर्ता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 30 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
किन्‍नौर की शौंगटोंग जलविद्युत परियोजना से मजदूरों को निकालने के मामले में सीटू कार्यकर्ताओं ने फिर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
किन्‍नौर की शौंगटोंग जलविद्युत परियोजना से मजदूरों को निकालने के मामले में सीटू कार्यकर्ताओं ने फिर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 6
राज्य सचिवालय के बाहर ट्रैफिक जाम करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को छह सीटू कार्यकर्ता गिरफ्तार किए है। जिला किन्नौर की शौंगटोंग जलविद्युत परियोजना के मजदूरों के समर्थन में सीटू ने राज्य सचिवालय के पास सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
राज्य सचिवालय के बाहर ट्रैफिक जाम करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को छह सीटू कार्यकर्ता गिरफ्तार किए है। जिला किन्नौर की शौंगटोंग जलविद्युत परियोजना के मजदूरों के समर्थन में सीटू ने राज्य सचिवालय के पास सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

3 of 6
सीटू के राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शुक्रवार को सीटू के जेल भरो आंदोलन का अंतिम दिन था। ऐसे में भारी संख्या में कार्यकर्ता छोटा शिमला में विशाल मेगा मार्ट के पास जुटे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। - फोटो : अमर उजाला
सीटू के राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शुक्रवार को सीटू के जेल भरो आंदोलन का अंतिम दिन था। ऐसे में भारी संख्या में कार्यकर्ता छोटा शिमला में विशाल मेगा मार्ट के पास जुटे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

4 of 6
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन देव नेगी स्वयं मौके पर रहे। सीटू राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा ने कहा कि शौंगटोंग जल विद्युत परियोजना में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मजदूरों को वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा। - फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन देव नेगी स्वयं मौके पर रहे। सीटू राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा ने कहा कि शौंगटोंग जल विद्युत परियोजना में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मजदूरों को वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

5 of 6
मजदूरों को नौकरी से निकाला गया है। धारा 144 लगाकर मजदूरों की आवाज को दबाया जा रहा है। किन्नौर जिला से कांग्रेस विधायक और जिला प्रशासन किन्नौर की मिलीभगत से मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। कहा कि मजदूरों के हक में आने वाले दिनों में प्रदर्शन को और अधिक उग्र किया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला
मजदूरों को नौकरी से निकाला गया है। धारा 144 लगाकर मजदूरों की आवाज को दबाया जा रहा है। किन्नौर जिला से कांग्रेस विधायक और जिला प्रशासन किन्नौर की मिलीभगत से मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। कहा कि मजदूरों के हक में आने वाले दिनों में प्रदर्शन को और अधिक उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छोटा शिमला में ट्रैफिक जाम खुलवाने के लिए पुलिस को शुक्रवार को खासी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस कर्मी से लेकर अफसर तक ट्रैफिक को खुलवाने में लगे रहे। आधी सड़क पर प्रदर्शनकारियों के बैठने के चलते दोनों ओर से वाहनों को बारी-बारी से निकालना पड़ा। इस कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। - फोटो : अमर उजाला
छोटा शिमला में ट्रैफिक जाम खुलवाने के लिए पुलिस को शुक्रवार को खासी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस कर्मी से लेकर अफसर तक ट्रैफिक को खुलवाने में लगे रहे। आधी सड़क पर प्रदर्शनकारियों के बैठने के चलते दोनों ओर से वाहनों को बारी-बारी से निकालना पड़ा। इस कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें