फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज व्हाइट गीज की जोड़ियों से गुलजार हुई झील, कर रहे अठखेलियां

Thu, 22 Nov 2018 04:09 PM IST
एसडी शर्मा, अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
विज्ञापन
1 of 5
chinese white geese
विदेशी परिंदों के अलावा जोड़ों में विचरने वाले स्थानीय पक्षी चाइनीज व्हाइट गीज की इन दिनों कुत्तों से दोस्ती हो गई है। यही वजह है कि कुत्तों से बिना डरे वह कभी जल तो कभी थल में सैर सपाटा करते धूप का आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सर्दी बढ़ने के साथ ही बभौर साहिब की सतलुज झील इन परिंदों का बसेरा बन जाती है, जहां आकर विभिन्न प्रजातियों के पक्षी विचरते हैं। जोड़ों में रहने वाले इन चाइनीज व्हाइट गीज परिंदों को कुत्तों का अब कोई डर नहीं, लिहाजा वह इनके आस-पास सैर करने से भी भयभीत नहीं होते और बिना झिझक मौज मस्ती करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
चाइनीज व्हाइट गीज के बारे में खास बात यह है कि ये अपने जोड़ीदार के बिना जीवित नहीं रहते। अगर मादा चाइनीज व्हाइट गीज की मौत जा जाए तो नर भी ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रहता।

4 of 5
पिछले दिनों इन की तादाद में कमी आ गई थी, लेकिन अब इन के जोड़ों में इजाफा हो रहा है। सुबह-सुबह ये परिंदे सतलुज झील में काफी देर तक पानी में रहकर ही अपने भोजन का इंतजाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छोटी मछलियों और कीट-पतंगों को पानी में से ही ढूंढकर अपना शिकार बनाते हैं। दोपहर तक धूप खिलते ही यह पानी से बाहर निकलकर जमीन पर सैर करना पंसद करते हैं। बभौर साहिब सतलुज झील इन दिनों विदेशी परिंदों से गुजलार हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें