हिमाचल के कांगड़ा में हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। एक कार की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि शव क्षत-विक्षत हो गए थे। गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। शवों को बाहर निकालने में काफी वक्त लग गया।
विज्ञापन
हिम्मत है तो ही देखें दिल दहलाने वाली ये तस्वीरें
2 of 8
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था। एक ही परिवार के तीनों लोग रैंटा गांव (धवाला) के रहने वाले थे।
विज्ञापन
हिम्मत है तो ही देखें दिल दहलाने वाली ये तस्वीरें
3 of 8
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह किशोरी लाल (68) अपने भाई प्रकाश चंद (56) और दोनों बेटों विपिन (37) और संजय (35) के साथ अपनी कार में दवाई लेने जालंधर जा रहे थे। ढलियारा के निकट एक तीखे मोड़ पर चिंतपूर्णी की ओर से आ रहे एक तेजरफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल विपिन कुमार ने साहस दिखाते हुए अपने घर और 108 एंबुलेंस पर फोन किया।
हिम्मत है तो ही देखें दिल दहलाने वाली ये तस्वीरें
4 of 8
विपिन ने बताया कि वह हादसे में गंभीर घायल चाचा के साथ लगभग एक घंटा बात करते रहे, लेकिन गंभीर हालत के चलते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हिम्मत है तो ही देखें दिल दहलाने वाली ये तस्वीरें
5 of 8
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायल विपिन को मुश्किल से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
हिम्मत है तो ही देखें दिल दहलाने वाली ये तस्वीरें
6 of 8
बताया जा रहा है कि प्रकाश चंद सेवानिवृत्त फौजी थे।
विज्ञापन
हिम्मत है तो ही देखें दिल दहलाने वाली ये तस्वीरें
7 of 8
सिविल अस्पताल देहरा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।