फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर मनाने निकले दो छात्रों की मौत, 4 घायल, एक पीजीआई रेफर

Tue, 01 Jan 2019 11:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी)
विज्ञापन
1 of 5
न्यू ईयर मनाने घर से निकले छात्रों की मारुति वैन खाई में गिरने से दो की मौत हो गई। हिमाचल के मंडी जिले के पराशर के समीप हुए सड़क हादसे में चार अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें से एक की नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटौला में प्राथमिक उपचार के बाद अन्य तीन घायलों को जोनल अस्पताल मंडी भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सभी छह छात्र रविवार को घर से निकले थे। सोमवार की सुबह उनकी मारुति वैन (एचपी-58-1907) पराशर के नजदीक सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे ढांक में जा गिरी।
विज्ञापन

3 of 5
वैन में सवार अभिषेक उर्फ अब्बू (19) पुत्र अशोक कुमार बजोगी, मनाली और आकाश (18) पुत्र पन्ना लाल निवासी गांव सियाल मनाली की मौत हो गई। घायलों में पियूष (21) पुत्र सुरेंद्र पाल, अमित कुमार (24) पुत्र प्रकाश चंद, मनु कुमार (19) पुत्र गुड्डू निवासी बजोगी मनाली और सुसन निवासी नेपाल शामिल हैं।

4 of 5
मनु कुमार मूलत बिहार का रहने वाला है। मृतक आकाश के परिजनों ने बताया कि रविवार को आकाश के दोस्त घर पर आए थे। उनका बेटा जमा दो का छात्र है, जो दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने निकला था। डीएसपी मदनकांत ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एएसपी पुनीत रघु ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। घायल सही तरीके से बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस के अनुसार मारुति वैन हादसे के प्रभावित सभी मनाली से संबंधित हैं। जिनमें दो मूल रूप से नेपाल और बिहार के निवासी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें