सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका है। 80 पदों पर भर्ती की जा रही है। पांच जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर (हिमाचल) में 80 पदों पर भर्ती की जा रही है। केंद्रीय विवि प्रशासन ने पांच साल से लंबित नियुक्तियों को जल्द करने का फैसला लिया है। अमर उजाला के 26 मई के अंक में प्रकाशित खबर ‘जुगाड़ से शिक्षा की लौ जगा रही सीयू’ पर केंद्रीय विवि शाहपुर प्रबंधन तत्काल हरकत में आ गया है।
विज्ञापन
3 of 6
खबर छपते ही विवि ने गैर शिक्षकों के खाली पड़े 97 पदों में से 80 को भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए पांच जुलाई तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। आवेदन की तमाम जानकारी केंद्रीय विवि की बेवसाइट www.cuhimachal.ac.in पर मौजूद है। ये सभी नियुक्तियां रेगुलर आधार पर की जाएंगी, साथ ही नियुक्त हुए कर्मियों को केंद्र सरकार की नई पेंशन योजना (एनपीएस) का पूरा लाभ दिया जाएगा।
4 of 6
केंद्रीय विवि में नए सिरे से होने जा रही इन नियुक्तियों पर अरसे से सीयू में कार्यरत करीब 74 आउटसोर्स कर्मियों में टेंशन बढ़ गई है। जानकारों का कहना है कि बी और सी ग्रेड पदों पर होने जा रही सीयू की छंटनी परीक्षा में निर्धारित आयु सीमा अधिकतर आउटसोर्स कर्मियों के लिए आफत बन गई है, जिसके चलते दर्जनों कर्मी खुद ही चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
इसके अलावा किताबी ज्ञान से भी छूट चुके सालों से केंद्रीय विवि में कार्यरत इन कर्मियों को स्क्रीनिंग टेस्ट में सफलता पाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मियों ने नाम न छापने की तर्ज पर अपना दुख बताया है।
उनका कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते कम तनख्वाह के बावजूद सीयू में जो रोजगार मिला, उससे परिवार का निर्वाह करते रहे। अब यदि यह रोजगार भी छिन जाता है, तो किसके द्वार गुहार लगाएंगे और कहां जाएंगे। कर्मियों का कहना है, प्रबंधन मुश्किल की घड़ी में उनके बारे में उचित रास्ता निकाले।