फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में खुले नौकरी के द्वार, भरे जाएंगे 1105 पद

Sat, 16 Mar 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
1 of 5
आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। आईटीआई चंबा में 29 मार्च को प्रदेश की नामी कंपनियां कैंपस इंटरव्यू लेंगीं। इंटरव्यू में बाहरी राज्यों सहित प्रदेश के किसी भी जिले से आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में पास आउट, अंतिम वर्ष के प्रशिक्षु और डिप्लोमा होल्डर युवा भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इस दौरान 1105 पद भरे जाएंगे। वेतन के अलावा खाने-रहने की भी सहूलियत प्रदान की जाएगी। 29 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में विभिन्न ट्रेडों में पास आउट और अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
कंपनी प्रबंधन की ओर से चयनित युवाओं का आठ हजार रुपये प्रति माह वेतनमान, खाने, रहने के लिए आवास और सुविधाएं भी दी जाएंगी। युवा शक्ति फाउंडेशन के सौजन्य से भी कुछ कंपनियों की ओर से 29 अप्रैल को ही आईटीआई चंबा में कैंपस इंटरव्यू करवाए जाएंगे।

4 of 5
इलेक्ट्रीशियन, फीटर, टर्नर, वेल्डर ट्रेड में पास आउट प्रशिक्षु इसमें भाग ले सकते हैं। कंपनी प्रबंधन की ओर से 9 हजार प्रतिमाह वेतनमान और 96 रुपये ओवर टाइम भी दिया जाएगा। तीन माह से लेकर 39 महीने तक ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान भी युवाओं को वेतनमान मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने बताया कि आईटीआई चंबा में 29 मार्च को सुबह दस बजे कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। हिमाचल के किसी भी जिले से युवा इसमें हिस्सा ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं को अपने साथ दसवीं, जमा दो के प्रमाण पत्र, आईटीआई प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज दो फोटो, पैन कार्ड, आधार कार्ड और पहचान पत्र लाना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें