फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

किन्नौर हादसाः शवों की संख्या देख डरे लोग, दहला देंगी तस्वीरें

1 of 16
हिमाचल के किन्नौर में हुए बस हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग सन्न रह गए। हादसा इतना भयानक कि पूरी पहाड़ी पर लाशें बिखर गईं। बस में सवार 32 में से सिर्फ 12 लोग ही जिंदा बच पाए।

किन्‍नौर हादसाः शवों की संख्या देख डरे लोग, दहला देंगी तस्वीरें

2 of 16
बस चालक के ओवरटेक करने का खामियाजा इस बस में सवार 20 लोगों को चुकाना पड़ा। हादसे में जो लोग जिंदा बच गए हैं वे अभी कुछ भी बोलने के लायक नहीं है।

किन्‍नौर हादसाः शवों की संख्या देख डरे लोग, दहला देंगी तस्वीरें

3 of 16
लोगों के अनुसार हादसा इतना बड़ा है कि हादसे के बाद बस का कुछ ही हिस्सा ही नीचे खाई तक पहुंच पाया। पूरी बस चकनाचूर हो गई है।

किन्‍नौर हादसाः शवों की संख्या देख डरे लोग, दहला देंगी तस्वीरें

4 of 16
हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों को जैसे ही हादसे का पता चला कि वे अस्पताल पहुंच गए। अपनों को सही सलामत न पाकर पूरा अस्पताल चीखों से गूंजने लगा।

किन्‍नौर हादसाः शवों की संख्या देख डरे लोग, दहला देंगी तस्वीरें

5 of 16
अस्पताल परिसर में विलाप करते हादसे में शिकार लोगों के परिजन।
विज्ञापन

किन्‍नौर हादसाः शवों की संख्या देख डरे लोग, दहला देंगी तस्वीरें

6 of 16
यह बस शुक्रवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे रिकांगपिओ से रामपुर आ रही थी। फ्रैंडस कोच नाम की ये बस नाथपा के पास नेशनल हाईवे पांच से नीचे डैम रोड में करीब पांच सौ फुट नीचे जा गिरी।

किन्‍नौर हादसाः शवों की संख्या देख डरे लोग, दहला देंगी तस्वीरें

7 of 16
ये वही जगह है जहां से बस खाई में गिरी है।

किन्‍नौर हादसाः शवों की संख्या देख डरे लोग, दहला देंगी तस्वीरें

8 of 16
बस के परखच्चे उड़े थे और लाशें देखकर हर किसी की आंखों में आंसू दिखे।

किन्‍नौर हादसाः शवों की संख्या देख डरे लोग, दहला देंगी तस्वीरें

9 of 16
घटनास्थल पर कोई अपनों को तलाशता रहा तो कोई गम में डूबा था। बस हादसे ने कई घरों को उजाड़ दिया। कुछ घायल बस के अंदर भी फंसे थे जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

किन्‍नौर हादसाः शवों की संख्या देख डरे लोग, दहला देंगी तस्वीरें

10 of 16
किसी ने पति खोया है तो किसी का भाई बिछुड़ गया। हादसे में जो बचे हैं, उनके परिजन दिल थामे भावानगर अस्पताल में दिखे।

किन्‍नौर हादसाः शवों की संख्या देख डरे लोग, दहला देंगी तस्वीरें

11 of 16
बस हादसे का घायल हिरपाल थोड़ा बोलने की स्थिति में था। उसने कहा कि बस चालक तेजी से बस चलाकर ओवर टेक कर रहा था और थोड़ी देर में ही बस एनएच से बाहर निकल गई।

किन्‍नौर हादसाः शवों की संख्या देख डरे लोग, दहला देंगी तस्वीरें

12 of 16
कुछ ही पल में बस कहां पहुंची, उसे कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसे जब होश आया तो वह अस्पताल में था।

किन्‍नौर हादसाः शवों की संख्या देख डरे लोग, दहला देंगी तस्वीरें

13 of 16
एनएच में जहां से बस गिरी है, वहां सड़क के किनारे कोई पैरापिट तक नहीं है। अगर पैरापिट लगे होते तो संभवत: बस की गति थोड़ी कम जरूर होती। स्थानीय लोगों की मदद से लाशों को ढूंढा गया और एनएच तक पहुंचाया गया।

किन्‍नौर हादसाः शवों की संख्या देख डरे लोग, दहला देंगी तस्वीरें

14 of 16
कुछेक घायलों को प्राइवेट गाड़ियों में लादकर अस्पताल पहुंचाया गया।

किन्‍नौर हादसाः शवों की संख्या देख डरे लोग, दहला देंगी तस्वीरें

15 of 16
हादसे में जो लोग घायल हुए हैं उनके लिए ये कभी न भूलने वाला दिन बन गया।
विज्ञापन

किन्‍नौर हादसाः शवों की संख्या देख डरे लोग, दहला देंगी तस्वीरें

16 of 16
मृतकों में बस का परिचालक शामिल है जबकि बस चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
Next
AU ऐप में पढ़ें