फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल की बीमारियों को बाय-बाय, यूरोप से मंगाया गया ये फल

विज्ञापन
1 of 9
दिल की बीमारी से बचाने, एनर्जी बढ़ाने और वजन कम करने में सहायक एवोकैडो फल के पौधे हिमाचल में भी उगाए जाएंगे। हिमाचल की आबोहवा मैक्सिको, सेंट्रल अमेरिका में पाए जाने वाले इस फल के अनुरूप है।
Trending Videos
विज्ञापन

दिल की बीमारियों को बाय-बाय, यूरोप से मंगाया गया ये फल

2 of 9
विस्तृत अध्ययन और सफल ट्रायल के बाद बागवानी व वानिकी विश्वविद्यालय नौणी (सोलन, हिमाचल प्रदेश) ने एवोकैडो की पांच किस्में मंगवाई हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय ने बाकायदा यूनिवर्सल टेंडर किए हैं।
विज्ञापन

दिल की बीमारियों को बाय-बाय, यूरोप से मंगाया गया ये फल

3 of 9
यह गुठलीदार फल जंगली नाशपाती की तरह ही होता है। शोध में साबित हो चुका है कि यह दिल की बीमारी के लिए रामबाण है। साथ ही एनर्जी बढ़ाने और वजन कम करने में भी यह मददगार है।

दिल की बीमारियों को बाय-बाय, यूरोप से मंगाया गया ये फल

4 of 9
नौणी विवि ने कोल्ड हार्डी मैक्सिकन श्रेणी की ओपेल, विल्मा, फैंटास्टिक, जोई और पोल्को किस्में मंगवाई हैं। औषधीय गुणों को देखते हुए इस फल की पैदावार दुनिया के कई देशों में हो रही है।
विज्ञापन

दिल की बीमारियों को बाय-बाय, यूरोप से मंगाया गया ये फल

5 of 9
भारत  में अभी इस फल को उगाने के लिए कई प्रयोग चल रहे हैं। सोलन के नौणी में सफल ट्रायल के बाद विश्वविद्यालय का दावा है कि इसे हिमाचल के कई जिलों में उगाया जा सकता है।
विज्ञापन

दिल की बीमारियों को बाय-बाय, यूरोप से मंगाया गया ये फल

6 of 9
एवोकैडो पर दुनिया भर में कई शोध हो चुके हैं। शोधों से मालूम हुआ है कि यह दिल के रोगों सहित कई अन्य बीमारियों को रोकता है।
विज्ञापन

दिल की बीमारियों को बाय-बाय, यूरोप से मंगाया गया ये फल

7 of 9
मेडिसिनल वैल्यू होने के कारण इसके रेट अच्छे मिल सकते हैं।

दिल की बीमारियों को बाय-बाय, यूरोप से मंगाया गया ये फल

8 of 9
डा. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के कुलपति डा. विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि  नौणी विश्वविद्यालय ने इस फल का मूल्यांकन किया है। इसके कुछ पौधों में विश्वविद्यालय के एक वैज्ञानिक ने फल भी तैयार किए हैं। भारत में ये फल अभी तक बाहर से ही आ रहा है। न्यूजीलैंड की एक-दो एजेंसियां भी इसे हिमाचल में प्रमोट करना चाह रही हैं। विदेशों से इन किस्मों को मंगवाने के बाद इनकी राज्य में नर्सरियां लगाई जाएंगी। फिर बागवानों को पौधे देंगे।
विज्ञापन

दिल की बीमारियों को बाय-बाय, यूरोप से मंगाया गया ये फल

9 of 9
एवोकैडो फल प‌श्चिमी यूरोप के देश इजरायल, साऊथ अफ्रीका, कैमरून, मार्टिनीक्यू और आइवरी कोस्ट में पाया जाता है। इसके अलावा ब्राजील, स्विटजरलैंड, अमेरिका, स्पेन, क्रोएशिया मोरक्‍को, केन्या और जमैका में भी इसकी पैदावार होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें