शिमला जिले के हाटकोटी कैंची नामक स्थान पर बारिश के बीच तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से दो की मौत हो गई है।
विज्ञापन
2 of 17
हाटकोटी
मलबे में दबे पांच लोगों को निकाल लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि इमारत के मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 17
हाटकोटी
हादसे में वहां पार्क किए तीन वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण राहत कार्य प्रभावित हो रहा है।
यह भवन सरस्वती नगर पंचायत के प्रधान जोगिंद्र चांजटा का बताया जा रहा है।
4 of 17
हाटकोटी
इस बहुमंजिला इमारत में हार्डवेयर, बीयर बार, चाय, एग्रो केमिकल की दुकान तथा एक स्टोर चल रहा था। हादसे के समय हार्डवेयर की दुकान बंद थी।
विज्ञापन
5 of 17
हाटकोटी
दोपहर करीब पौने दो बजे इमारत की बुनियाद हिल गई और देखते ही देखते पूरा भवन मलबे के साथ ढांक की ओर लुढ़क गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान इमारत में कई लोग थे।
विज्ञापन
6 of 17
हाटकोटी
बिल्डिंग के गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। यहां से गुजर रहे वाहन भी रुक गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम, दमकल विभाग का दस्ता, एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर हाटकोटी की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
7 of 17
हाटकोटी
काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे राजेश उर्फ निशु (हाटकोटी) और अंकुश गांव शांढी, जुब्बल का शव बाहर निकाला गया। पांच अन्य लोगों को भी सुरक्षित मलबे से बाहर निकाल लिया गया। अभी मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
8 of 17
हाटकोटी
शव पोस्टमार्टम के लिए सरस्वती नगर अस्पताल में रखा गया है। राहत में जुटी टीम ने पांच घायलों को भवन के मलबे से निकालकर उपचार के लिए रोहडू तथा सरस्वती नगर के अस्पताल में पहुंचाया है।
9 of 17
हाटकोटी
मलबे के साथ इमारत गहरी ढांक में लुढ़क जाने से राहत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है।
10 of 17
हाटकोटी
एसडीएम यशपाल सिंह वर्मा ने कहा राहत कार्य चल रहा है। पांच लोगों को मलबे से जिंदा निकाल लिया गया है। एक शव भी बरामद हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि मलबे में और लोग भी दबे हो सकते हैं।
11 of 17
हाटकोटी
मलबे में कुल कितने लोग दबे हैं इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।
12 of 17
हाटकोटी
इलाके में जोरदार बारिश भी हो रही है जिससे बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है।