फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब रिजल्ट के बाद बीएससी की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा, तस्वीरें

Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल के वल्लभ कॉलेज मंडी में सनसनीखेज घटना हुई। जिले के सबसे बड़े वल्लभ कॉलेज मंडी में मंगलवार को छात्रावास में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ने फंदा लगा कर खुदकशी कर ली। छात्रा की ओर से उठाए गए इस कदम से कॉलेज में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच के लिए छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लिया। छात्रा ने अपने पीछे कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के वल्लभ कॉलेज मंडी में सनसनीखेज घटना हुई। जिले के सबसे बड़े वल्लभ कॉलेज मंडी में मंगलवार को छात्रावास में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ने फंदा लगा कर खुदकशी कर ली। छात्रा की ओर से उठाए गए इस कदम से कॉलेज में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच के लिए छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लिया। छात्रा ने अपने पीछे कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। (छात्रा की मौत के बाद सहमी छात्राएं)

 
विज्ञापन

2 of 8
कॉलेज में चर्चा रही कि रूसा के तहत निकाला गया खराब परीक्षा परिणाम भी इसका एक कारण है। यह छात्रा पांच सब्जेक्ट में से तीन में फेल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 11 बजे गर्ल्स हॉस्टल में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा पटड़ीघाट तहसील सरकाघाट निवासी प्रीति ने सीलिंग फैन पर दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या कर ली। - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज में चर्चा रही कि रूसा के तहत निकाला गया खराब परीक्षा परिणाम भी इसका एक कारण है। यह छात्रा पांच सब्जेक्ट में से तीन में फेल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 11 बजे गर्ल्स हॉस्टल में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा पटड़ीघाट तहसील सरकाघाट निवासी प्रीति ने सीलिंग फैन पर दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

3 of 8
उस समय प्रीति हॉस्टल के कमरे में अकेली थी और उसकी रूम मेट क्लास में गई थीं। जब किसी ने प्रीति के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो फोन न उठाने पर उसने उसकी रूम मेट को बताया। रूम मेट ने हॉस्टल पहुंच कर दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से अंदर देखने पर प्रीति पंखे से लटकी हुई थी। - फोटो : अमर उजाला
उस समय प्रीति हॉस्टल के कमरे में अकेली थी और उसकी रूम मेट क्लास में गई थीं। जब किसी ने प्रीति के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो फोन न उठाने पर उसने उसकी रूम मेट को बताया। रूम मेट ने हॉस्टल पहुंच कर दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से अंदर देखने पर प्रीति पंखे से लटकी हुई थी।

4 of 8
रूम मेट की चिल्लाने की आवाज सुन कर हॉस्टल में तैनात कर्मचारी व अन्य छात्राएं भी इकट्ठी हो गईं। कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी चेत सिंह भंगालिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हॉस्टल के कमरे का दरवाजा तोड़ कर फंदे पर लटकी प्रीति को नीचे उतार कर जोनल अस्पताल मंडी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
रूम मेट की चिल्लाने की आवाज सुन कर हॉस्टल में तैनात कर्मचारी व अन्य छात्राएं भी इकट्ठी हो गईं। कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी चेत सिंह भंगालिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हॉस्टल के कमरे का दरवाजा तोड़ कर फंदे पर लटकी प्रीति को नीचे उतार कर जोनल अस्पताल मंडी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

5 of 8
प्राचार्य अशोक अवस्थी व अन्य प्राध्यापक भी अस्पताल पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलभूषण शर्मा ने हॉस्टल पहुंच कर जायजा लिया। प्रीति ने आत्महत्या करने से कुछ मिनट पहले पिता राजेश शर्मा से मोबाइल फोन बात की थी। जिसमें बेटी प्रीति की पिता से करीब एक मिनट तक आम तौर पर बातचीत हुई। उसके बाद प्रीति ने कमरे के पंखे से दुपट्टे पर फंदा लगा दिया। - फोटो : अमर उजाला
प्राचार्य अशोक अवस्थी व अन्य प्राध्यापक भी अस्पताल पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलभूषण शर्मा ने हॉस्टल पहुंच कर जायजा लिया। प्रीति ने आत्महत्या करने से कुछ मिनट पहले पिता राजेश शर्मा से मोबाइल फोन बात की थी। जिसमें बेटी प्रीति की पिता से करीब एक मिनट तक आम तौर पर बातचीत हुई। उसके बाद प्रीति ने कमरे के पंखे से दुपट्टे पर फंदा लगा दिया।

 
विज्ञापन

6 of 8
बताया जा रहा है कि गत सोमवार को ही प्रीति अपने घर से हॉस्टल में आई थी। खराब रिजल्ट भी आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल ने बताया कि छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। पुलिस कॉल डिटेल निकाल कर छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि गत सोमवार को ही प्रीति अपने घर से हॉस्टल में आई थी। खराब रिजल्ट भी आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल ने बताया कि छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। पुलिस कॉल डिटेल निकाल कर छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

7 of 8
विद्युत बोर्ड में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत पिता राजेश शर्मा के मुताबिक प्रीति गत सोमवार को ही घर से मंडी कॉलेज आई थी और नेरचौक तक वे बेटी को छोड़ कर गए। पिता का कहना है कि परीक्षा परिणाम को लेकर प्रीति किसी प्रकार से चिंतित नहीं थी। उन्होंने कहा कि घर में रिजल्ट को लेकर बेटी से बात हुई थी। लेकिन वह परेशान नहीं थी। - फोटो : अमर उजाला
विद्युत बोर्ड में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत पिता राजेश शर्मा के मुताबिक प्रीति गत सोमवार को ही घर से मंडी कॉलेज आई थी और नेरचौक तक वे बेटी को छोड़ कर गए। पिता का कहना है कि परीक्षा परिणाम को लेकर प्रीति किसी प्रकार से चिंतित नहीं थी। उन्होंने कहा कि घर में रिजल्ट को लेकर बेटी से बात हुई थी। लेकिन वह परेशान नहीं थी।
विज्ञापन

8 of 8
छात्रा की मौत के बाद रोती बिलखती सहपाठी छात्राएं। इन्हें यह यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनकी सहेली ने सुसाइड कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
छात्रा की मौत के बाद रोती बिलखती सहपाठी छात्राएं। इन्हें यह यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनकी सहेली ने सुसाइड कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें