मजबूर महिलाओं से जबरन देह व्यापार का धंधा करवाने की आरोपी मुख्य सरगना को कोर्ट से जमानत मिल गई है। अब पुलिस मामले में मकान मालिक से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस इस तह तक जाना चाहती है कि देह व्यापार का धंधा किराये के मकान में कब से चल रहा था। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी?