डीजे ब्रावो का शिवरंजनी के साथ तैयार किया गया नया गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक ही दिन में लाखों लोगों ने इसे शेयर भी कर दिया है। पांच अप्रैल को लांच इस गाने को अब तक लाखो लोग देख चुके हैं। अब इसे आईपीएल के दौरान भी परफॉर्म करने की तैयारी है। आइए हम बताते हैं ये कौन सा गाना है-
विज्ञापन
2 of 7
पार्श्व गायिका शिवरंजनी ने ..ट्रिप अभी बाकी है.. गाने में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। वहीं, ब्रावो का जलवा भी इसमें देखने को मिल रहा है। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर और आईपीएल टीम गुजरात लायंस के खिलाड़ी डवेन ब्रावो ने इसे म्यूजिक दिया है।
विज्ञापन
3 of 7
शिवरंजनी सिंह और डवेन ब्राबो इस गाने पर आईपीएल में परफॉरमेंस दे सकते हैं। डवेन ब्रावो आईपीएल टीम गुजरात लायंस की ओर से खेल रहे हैं। इससे यह कयास लगाए जा रहे है कि आईपीएल में इस गाने पर यह जोड़ी परफॉरमेंस दे सकती है।
4 of 7
शिवरंजनी सिंह ने जी म्यूजिक कंपनी के ..ट्रिप अभी बाकी है, सांग में आवाज के साथ अभिनय भी किया है। गाने में म्यूजिक देने वाले वेस्टइंडीज टीम के ऑलरांउडर डवेन ब्राबो भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
दोनों का एक साथ ये पहला गाना है और यह जबरदस्त हिट भी हो गया है। शिवरंजनी सिंह हिमाचल के मंडी शहर से संबंध रखती हैं। शिवरंजनी सिंह के पिता शक्ति सिंह पूर्व क्रिकेटर हैं। इन दिनों पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह की आवाज का जादू फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
कई हिंदी फिल्मों के गानों को आवाज दे चुकी शिवरंजनी सिंह अपने पिता के साथ गाने में आवाज देने जा रही हैं। ट्रैप नेशन भी शिवरंजनी सिंह के कई गाने लांच कर चुकी है। इसके अलावा शिवरंजनी बॉलीवुड फिल्मों के कई गानों को आवाज दे चुकी है।
शिवरंजनी सिंह के पिता शक्ति सिंह ने कहा कि पांच अप्रैल को यह गाना लांच हुआ है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डवेन ब्राबो ने गाने में म्यूजिक दिया है। आईपीएल में परफॉरमेंस के बारे में अभी कुछ फाइनल नहीं हो पाया है।