फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सोनू सूद ने की पैराग्लाइडिंग, पत्नी-बेटे के साथ यहां कर रहे मस्ती

Wed, 12 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 12
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ में छेदी सिंह के नकारात्मक किरदार से मशहूर हुए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मंगलवार को धर्मशाला की वादियों में पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

2 of 12
धर्मशाला के प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल इंद्रुनाग की पहाड़ियों से आसमान में उड़ान का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

3 of 12
हाल ही में एचपीसीए स्टेडियम में आयोजित टीबी जागरूकता टी-20 मैच में  मुंबई हीरोज की टीम के सदस्य के तौर पर भाग लेने आए सोनू सूद को धर्मशाला की वादियां इतनी भा गई हैं कि वह तीन दिन से सपरिवार धर्मशाला और आसपास के इलाकों में सैर-सपाटा कर रहे हैं।

4 of 12
यहां उन्होंने प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया। मंगलवार सुबह अभिनेता ने इंद्रुनाग से पैराग्लाइडिंग की टेंडम उड़ान भरकर नीले आसमान से पूरी धौलाधार घाटी की सुंदरता निहारी।
विज्ञापन

5 of 12
सोनू सूद ने अमर उजाला से कहा- यह मेरी जिंदगी का बेहतरीन और अद्भुत अनुभव है। यहां से पैराग्लाइडिंग करने का रोमांच आज मैंने खुद अनुभव किया।
विज्ञापन

6 of 12
खनियारा में अपनी पत्नी व बेटे के साथ ठहरे सोनू सूद ने यहां खड्डों व जंगल से होकर ट्रैकिंग का भी भरपूर आनंद उठाया। सोनू दोपहर बाद धर्मशाला से रवाना हो गए।
विज्ञापन

7 of 12
इंद्रुनाग से पैराग्लाइडिंग की टेंडम उड़ान के दौरान एक्टर सोनू सूद।

8 of 12
शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में भी फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने परिवार सहित शीश नवाया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी नभ कालिया, पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।

9 of 12
मां चिंतपूर्णी उनकी कुलदेवी भी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी माता चिंतपूर्णी के प्रति गहरी आस्था है। आज से 13 वर्ष पूर्व चिंतपूर्णी माता के दर्शनों को आए थे और अपने बेटे के मुंडन करवाए थे।

10 of 12
रात के समय मोगा धर्मशाला में ठहरे। सरल स्वभाव वाले सोनू सूद ने मां चिंतपूर्णी के इतिहास के बारे भी मंदिर के पुजारियों से जानकारी ली।

11 of 12
उन्होंने बताया कि कॅरिअर की शुरुआत में उन्होंने किराए के एक कमरे में सात-आठ लोगों के साथ गुजारा किया है एवं मेहनत से इस मुकाम को छुआ है। इस समय वह 80 फिल्मों में काम कर चुके हैं। साउथ की भी कई फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन

12 of 12
इसी दौर में हिंदी, पंजाबी, तेलगू और कन्नड़ सहित 14 भाषाओं का ज्ञान भी सीखा और अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया। सोनू सूद का पैतृक घर पंजाब के मोगा शहर में है। पंजाब के बहुत से श्रद्धालुओं ने उनके साथ मंदिर में सेल्फी भी ली। यहां से वह मोगा के लिए चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें