बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भारत-चीन की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंच गए। चीनी सैनिकों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सलमान फौजी वर्दी में अरबी घोड़े पर सवार होकर रोहतांग दर्रा पार कर भारत-चीन की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंच गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दुश्मन सेना पर बमबारी करते हुए असला बारूद और खाद्य सामग्री खत्म हो जाने पर सलमान खान शीत मरुस्थल में फंस गए। जहां वे भूख मिटाने के लिए मछलियों का शिकार कर रहे हैं। यहां चीन मूल की बंजारन लड़की उनका मार्गदर्शन करती है। लेकिन रात को चीनी सेना के कुछ लोग उन्हें गिरफ्तार कर चीन ले गए।
विज्ञापन
3 of 5
चौंकिये मत, यह रियल नहीं, रील स्टोरी है। जी हां, ट्यूबलाइट फिल्म के उक्त सीन मंगलवार को दबंग खान के डुप्लीकेट पर रोहतांग के समीप फिल्माए गए। क्लोजप सीन सलमान खान पर शूट किए गए। जबकि लांग शाट पर घोड़े पर हीरोइन को ले जाने के सीन उनके डुप्लीकेट पर फिल्माए गए। तस्वीर में मनाली की एसडीएम ज्योति राणा के साथ सलमान खान।
4 of 5
शूटिंग में फुर्सत के क्षणों में सलमान ने रोहतांग से गुजर रहे फौजियों के परिवारों को आटोग्राफ दिए और फोटो खिंचवाए। स्थानीय कोआडिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि सलमान खान राहेतांग दर्रे से नजर आने वाले विहंगम दृश्य को देख दंग रह गए। सलमान अपने मोबाइल से फोटो भी लिए। इधर, सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ट्यूबलाइट में एक अहम रोल अदा कर रहे है। जल्द उनका भी शूटिंग के लिए मनाली पहुंचने का कार्यक्रम है। तस्वीर में सलमान के बहनोई आयुष के साथ प्रशंसक ।
ट्यूबलाइट को लेकर सलमान काफी इमोशनल बताए जा रहे हैं। फिल्म को रियल टच देने के लिए सलमान खान चीन में भी शूटिंग करेंगे। फिल्म के सहनिर्देशक नीलेश जादवानी ने बताया कि सलमान फिल्म को असली लोकेशन पर भी फिल्माना चाहते हैं। ताकि फिल्म हकीकत के समीप नजर आए।