अब खुद दबंग खान को चाहिए बॉडीगार्ड, वो भी एक नहीं पूरे 40
Sun, 04 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 6
कभी खुद बॉडीगार्ड बने बॉलीवुड दबंग सलमान खान को अब खुद बॉडीगार्डों की जरूरत पड़ने वाली है। उनके लिए इन दिनों बॉडीगार्ड तलाशे जा रहे हैं। कुल मिलाकर 40 बॉडीगार्डों की जरूरत पड़ने वाली है।

ये भी पढ़ें, BSNL का बंपर प्लान, अब बस एक रुपए में मिलेगा 1 GB डाटा
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
कश्मीर में हालात खराब होने के कारण सलमान खान की आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग अब मनाली में होने वाली है। मगर यहां एक खास काम के लिए उन्हें बॉडीगार्ड की जरूरत पड़ेगी जो उनकी जान बचाने के काम आएंगे।

3 of 6
फिल्म शूटिंग को लेकर मनाली पुलिस भी सतर्क हो गई है और सलमान की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। सलमान खान पहले भी हिमाचल आ चुके हैं। एसपी कुल्लू पदम चंद ने बताया कि सलमान खान की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए शूटिंग यूनिट ने उनसे पुलिसकर्मी मुहैया कराने का लिखित आग्रह किया है। इसके आधार पर पुलिस यथासंभव सहायता करने जा रही है। आइए जानते हैं क्या है बॉडीगार्ड से जुड़ी कहानी-

4 of 6
दरअसल मनाली में सलमान खान की होम प्रोडक्शन फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग के लिए ये 40 बॉडीगार्ड खोजे जा रहे हैं। ये बॉडीगार्ड 1962 के भारत-चीन युद्ध पर बन रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ फौजी बनकर उनकी हिफाजत करते नजर आएंगे।

5 of 6
फिल्म के लिए मंगोलियन लुक्स रखने वाली कुछ लड़कियों का स्क्रीन टेस्ट भी लिया जा रहा है। ये सलमान खान की चीनी हीरोइन झूझू की सहेलियों का किरदार निभाएंगी। सलमान खान का हिमाचल से गहरा रिश्ता है। उनकी बहन अर्पिता की शादी हिमाचल में ही हुई है।

मनाली की एसडीएम ज्योति राणा ने बताया कि शूटिंग के दौरान इलाके में कानून तथा शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए चौकस हैं। फिल्म के स्थानीय समन्वयक अनिल कायस्था और वरुण बौद्ध ने बताया कि ट्यूबलाइट के हीरो सलमान खान के लिए मनाली में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक-दो दिन में वे मनाली पहुंच रहे हैं।