फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल घूमने आ रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, कहीं पछताना ना पड़े

Tue, 10 Jan 2017 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 11
अगर आप दिल्‍ली, चंडीगढ़ या किसी दूसरे शहर से हिमाचल घूमने आ रहे हैं तो पहले ये खबर पढ़ लीजिए। यहां आकर कहीं पछताना ना पड़े। हिमाचल में बर्फबारी से रविवार को जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। प्रदेश की 400 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। कुफरी, नारकंडा, मनाली, कुल्लू, लाहौल और रोहतांग में सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 11
आधे हिमाचल में रविवार लगातार तीसरे दिन जहां बिजली और पानी की सप्लाई ठप रही वहीं लोगों को रोजमर्रा की वस्तुओं से वंचित रहना पड़ा। परिवहन निगम की 600 बसें सड़क में फंसी हैं।
विज्ञापन

3 of 11
रविवार दोपहर को लोक निर्माण विभाग ने शिमला वाया धामी सड़क और शिमला-चंडीगढ़, शिमला-बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। 

4 of 11
कुफरी, मशोबरा और नारंकडा सड़क यातायात के लिए बाधित होने से रामपुर और किन्नौर के लिए बसें वाया धामी होकर भेजी गईं। बर्फबारी से शिमला समेत कुल्लू, मनाली, रोहतांग, लाहौल स्पीति का तापमान माइनस में चल रहा है। 
विज्ञापन

5 of 11
नारकंडा में 80 सेंटीमीटर बर्फबारी होने से नारकंडा और कुमारसेन क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में बिजली गुल रही। जनजातीय जिला किन्नौर के पांगीनाला और पूर्वणी के बीच हो रहे भू-स्खलन से सड़क यातायात के लिए बाधित हो गई है। 
विज्ञापन

6 of 11
मौसम विभाग शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा। हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। रविवार को कल्पा का न्यूनतम तापमान - 0.8 डिग्री सेल्सियस, शिमला - 0.4, मनाली -3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन

7 of 11
भारी बर्फबारी के बाद राजधानी शिमला में जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त है। स्थानीय लोगों और सैलानियों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। प्रशासनिक अमला नदारद है जिसके चलते मौका का फायदा उठाने के लिए कुछ लोगों ने लूट खसोट शुरू कर दी है।

8 of 11
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में दूसरे दिन भी ब्लैक आउट रहा। रविवार सुबह मनाली में करीब ढाई फुट ताजा बर्फबारी हुई। रविवार को घंटों सैलानी क्लॉथ तक फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद बीआरओ की मदद से सड़कें बहाल हो पाईं।

9 of 11
दोपहर बाद बड़े वाहनों के लिए मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल कर दिया गया। हालांकि, इससे पहले वोल्वो बसों के लिए पर्यटकों को कई किलोमीटर बर्फ के बीच पैदल ही सफर करना पड़ा। शनिवार को बर्फबारी के बीच मनाली प्रशासन द्वारा हालात काबू न पाए जाने पर रविवार को डीसी कुल्लू यूनुस ने खुद मोर्चा संभाला और बीआरओ की मदद से सड़क से बर्फ हटवाई। सुबह से ही कई घंटों तक सैलानी बर्फबारी के बीच फंसे रहे। क्लॉथ तक पहुंचने के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ा। ब्लैक आउट से पर्यटक परेशान हैं और सड़कें भी पूरी तरह बहाल न होने के कारण रविवार सुबह पर्यटक मायूस दिखे। 

10 of 11
पर्यटकों का आरोप है कि प्रशासन ने बर्फबारी से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। इससे उन्हें दिक्कतें पेश आई हैं। पर्यटक सलीम ने बताया कि वह अपने छह दोस्तों संग मनाली आए हैं, लेकिन होटल में बिजली न होने के कारण उन्हें असुविधा हुई। सुबह से गाड़ी बर्फ में फंसी हुई है। सड़कें जाम हैं। प्रशासन ने बर्फबारी से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। रविवार को बाहरी राज्यों से मनाली पहुंच रहे पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब मौज मस्ती भी की। 
विज्ञापन

11 of 11
राजधानी शिमला में भारी बर्फबारी के दो दिन बाद भी जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सर्कुलर रोड पर वाहनों की आवाजाही ठप है। आईजीएमसी और नवबहार के पास सड़क बंद होने के कारण सर्कुलर रोड पर बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें