फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बर्फबारी शीशे की तरह जम गई झील, देखने लायक हैं तस्वीरें

Tue, 10 Jan 2017 03:26 PM IST
रोशन ठाकुर/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 7
समुद्रतल से 10500 फीट की ऊंचाई पर स्थित माता बूढ़ी नागिन की पवित्र सरयोलसर झील जम गई है। एक किलोमीटर की परिधि में फैली झील बिना बर्फबारी के ही शीशे की तरह चकमने लगी है। धूप पड़ने पर नजारा और भी आकर्षक हो जाता है। कड़ाके की ठंड के बावजूद सैलानियों के साथ माता बूढ़ी नागिन के श्रद्धालु सैर सपाटे को यहां पहुंच रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हालांकि सर्दी के मौसम को देखते हुए मंदिर कमेटी ने माता की पूजा अर्चना बंद कर दी है। जलोड़ी दर्रा व सरयोलसर झील में पारा शून्य के आसपास है तथा झील की ऊपरी सतह पांच से दस सेंटीमीटर तक जमने लगी है। 
विज्ञापन

3 of 7
जानकारों की मानें तो सरयोलसर झील अमूमन बर्फबारी होने पर ही जमती है। लेकिन इस बार चार माह के लंबे सूखे के बाद भी झील का जमना हैरान करने वाला है। 

4 of 7
माता के कारदार भागे राम राणा ने कहा कि अभी जलोड़ी दर्रा व इसके आसपास की चोटियों में बर्फ के फाहे ही गिरे हैं। लेकिन जमीन पर बर्फ नाम मात्र गिरी है। बावजूद सरयोलसर झील जमने लगी है। 
विज्ञापन

5 of 7
माता के दरबार में दर्शन को पहुंचे निदेश कुमार, जय प्रकाश, दलीप सिंह, नरेश कुमार, खेम राज, टेक सिंह तथा मोहन ने कहा कि वह दो रोज पहले ही सरयोलसर गए थे। 
विज्ञापन

6 of 7
दोपहर बाद जब वह सरयोलसर पहुंचे तो झील को देख कर दंग रह गए। साफ मौसम होने पर भी पूरी झील शीशे की तरह चमक रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उन्होंने कहा कि झील के अधिकतर हिस्से की परत लगभग दस सेंटीमीटर तक जमी है। कारदार भागे राम राणा ने कहा कि माता के कपाट बंद हो गए हैं और अब भक्तों के दर्शन हेतु मंदिर अप्रैल में खुलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें