फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से भाजपा के चारों टिकट तय, इनके नाम पर लगी मुहर

Sat, 23 Mar 2019 10:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
 भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने हिमाचल से लोकसभा चुनाव के लिए चारों टिकट तय कर दिए हैं। कांगड़ा से खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं गद्दी नेता किशन कपूर और शिमला संसदीय सीट से पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप को टिकट मिले हैं।
विज्ञापन

2 of 6
वहीं मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा को दूसरी बार लोकसभा का टिकट मिला, जबकि तीन बार सांसद रह चुके लोकसभा में मुख्य सचेतक अनुराग ठाकुर का भी इस बार फिर टिकट तय हो गया। 
विज्ञापन

3 of 6
शुक्रवार देर रात तक चली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चारों टिकटों पर फैसला ले लिया गया। इन टिकटों पर शनिवार शाम को मुहर लग गई। हिमाचल में चारों टिकटों की घोषणा कर भाजपा ने कांग्रेस से पहले बाजी मार ली है।

4 of 6
कांगड़ा में शांता कुमार के मैदान से हट जाने के बाद भाजपा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर पर दाव खेला है। किशन कपूर ने विधानसभा चुनाव धर्मशाला से जीता था और जयराम सरकार में वह वरिष्ठ मंत्री हैं।
विज्ञापन

5 of 6
दूसरी ओर, शिमला सीट से सुरेश कश्यप मैदान में होंगे, जो वर्तमान में सिरमौर जिले के पच्छाद हलके से भाजपा के विधायक हैं। उन्हें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का करीबी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रामस्वरूप शर्मा पिछले लोकसभा चुनाव में मंडी सीट से पहली बार चुनाव जीते थे। उन्हें लगातार दूसरी बार टिकट मिला है, जबकि अनुराग ठाकुर का टिकट शुरू से ही फाइनल माना जा रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें