राजधानी शिमला के लोगों ने इस बार के नगर निगम चुनावों में गजब का जनादेश दिया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही बहुमत नहीं मिला। भाजपा बहुमत से एक कदम दूर रह गई।  भाजपा 17 सीटों के साथ बहुमत से एक कम है। कांग्रेस ने 12 सीटें जीती हैं। 4 सीटों पर आजाद उम्‍मीदवार जीते हैं। सीपीएम ने सिर्फ एक सीट पर जी दर्त की है।  नगर निगम शिमला के 34 वार्डों से 126 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। अप्पर ढली से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों के साथ। अनाडेल से भाजपा प्रत्याशी कुसुम सदरेट जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों के साथ।