फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए अच्छी खबर, अब सेना भर्ती में मिलेगी बड़ी छूट

विज्ञापन
1 of 7
सेना में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। सेना भर्ती के नियमों में हल्का बदलाव कर दिया गया है। इससे अब हजारों युवाओं को फायदा होगा। आइए जानते हैं भर्ती नियमों में क्या राहत दी गई है..
विज्ञापन

युवाओं के लिए अच्छी खबर, अब सेना भर्ती में मिलेगी बड़ी छूट

2 of 7
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार अब हाथ और कलाई पर धार्मिक टैटू बनवाने युवा भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। पहले सेना की भर्ती रैलियों में उन सभी युवाओं को मैदान से बाहर कर दिया जाता था, जिन्होंने शरीर पर टैटू बनवा रखे होते थे।
विज्ञापन

युवाओं के लिए अच्छी खबर, अब सेना भर्ती में मिलेगी बड़ी छूट

3 of 7
लेकिन इस बार सेना में भर्ती के लिए युवाओं को राहत मिली है। हाथ और कलाई पर टैटू बनवा बैठे युवा भर्ती रैली में भाग ले सकेंगे। इसके लिए जरूरी है कि संबंधित युवा ने हाथ और कलाई पर महज धार्मिक चित्र या शब्द अंकित करवाए हों।

युवाओं के लिए अच्छी खबर, अब सेना भर्ती में मिलेगी बड़ी छूट

4 of 7
हाथ और कलाई के अलावा शरीर के किसी भी हिस्से पर किसी भी तरह का टैटू मान्य नही होगा। भले ही वह टैटू धार्मिक हो या अन्य किसी प्रकार का चित्र अथवा नाम हो।
विज्ञापन

युवाओं के लिए अच्छी खबर, अब सेना भर्ती में मिलेगी बड़ी छूट

5 of 7
सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक संदीप कुशवाहा का कहना है कि उन युवाओं को भर्ती रैली में भाग लेने का मौका मिल सकेगा जिन्होंने हाथ या कलाई पर धार्मिक चित्र या शब्द अंकित करवा रखे हैं।
विज्ञापन

युवाओं के लिए अच्छी खबर, अब सेना भर्ती में मिलेगी बड़ी छूट

6 of 7
वहीं, हिमाचल के हमीरपुर में होने वाली सेना भर्ती में लाहौल-स्पीति के युवाओं को बिना एडमिट कार्ड भर्ती में शामिल होने की छूट दी गई है। इस जिले के युवा बिना एडमिट कार्ड भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। यह छूट केवल लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए है। इस संबंध में भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के लिए अच्छी खबर, अब सेना भर्ती में मिलेगी बड़ी छूट

7 of 7
लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए सेना में खुली भर्ती 29 जनवरी को हमीरपुर के बड़ू मैदान में होगी। यह भर्ती सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी और सैनिक लिपिक वर्ग पद के लिए होगी। भर्ती के लिए पात्र युवा उम्मीदवारों 29 जनवरी को उपरोक्त निर्धारित स्थल में सुबह चार बजे आवश्यक दस्तावेज के साथ पहुंचना होगा। यहां युवाओं को बिना एडमिट कार्ड मौका दिया जाएगा। भर्ती के लिए सभी मूल दस्तावेज होने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें