फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर खिली धूप के बाद शिमला में बर्फबारी, चौंके सभी

विज्ञापन
1 of 10
शिमला में दोपहर को धूप और शाम को बर्फबारी ने लोगों को चौंका दिया। नए साल के पहले हिमपात से शाम छह बजे तक यहां सफेद चादर बिछ गई।
विज्ञापन

दिनभर खिली धूप के बाद शिमला में बर्फबारी, चौंके सभी

2 of 10
बर्फ के फाहों को देख यहां पहुंचे सैलानी झूम उठे। सभी बर्फबारी के बीच मस्ती करने लग गए।
विज्ञापन

दिनभर खिली धूप के बाद शिमला में बर्फबारी, चौंके सभी

3 of 10
ऐतिहासिक रिज मैदान पर एकाएक लोगों का जमावड़ा लग गया। सैलानी फोटोग्राफी कर इन लम्हों को कैद करने लगे।

दिनभर खिली धूप के बाद शिमला में बर्फबारी, चौंके सभी

4 of 10
हालांकि बर्फ ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में ठीकठाक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

दिनभर खिली धूप के बाद शिमला में बर्फबारी, चौंके सभी

5 of 10
मौसम विज्ञान केंद्र ने शिमला में 0.8 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। यहां जाखू चोटी पर अच्छी बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

दिनभर खिली धूप के बाद शिमला में बर्फबारी, चौंके सभी

6 of 10
राजधानी के अलावा किन्नौर, कुल्लू के जलोड़ी जोत, रोहतांग और भरमौर में भी हल्की बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

दिनभर खिली धूप के बाद शिमला में बर्फबारी, चौंके सभी

7 of 10
बुधवार से 25 जनवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। मंगलवार को शिमला सहित मध्य पर्र्वतीय क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी होने की संभावना जताई गई थी लेकिन मंगलवार सुबह खिली धूप ने मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान को गलत साबित कर दिया।

दिनभर खिली धूप के बाद शिमला में बर्फबारी, चौंके सभी

8 of 10
दोपहर तक शिमला में धूप खिली रही। करीब दो बजे आसमान में बादल उमड़ना शुरू हुए। शाम करीब चार बजे तक आसमान में बादल छा गए और एकाएक बर्फ बारी शुरू हो गई।

दिनभर खिली धूप के बाद शिमला में बर्फबारी, चौंके सभी

9 of 10
शाम छह बजे तक शिमला में रुक-रुक कर बर्फ गिरने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

दिनभर खिली धूप के बाद शिमला में बर्फबारी, चौंके सभी

10 of 10
मंगलवार को शिमला का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें