फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे बनाई जाती थीं फर्जी डिग्रियां, एचपीयू की जांच में बड़ा खुलासा

Mon, 25 Feb 2019 07:44 PM IST
ashok chauhan दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्रियां बनाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस अब तक आरोपियों से 8 फर्जी डिग्रियां बरामद कर चुकी है। तीन डिग्रियों को एचपीयू के पास जांच के लिए भेजा गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी मास्टरमाइंड ने एचपीयू में फेल छात्रों के सीरियल नंबर लेकर फर्जी डिग्रियां बनाई हैं। जांच में पता चला है कि डिग्रियां फर्जी हैं, लेकिन इन पर अंकित नंबर वे हैं जो फेल सर्टिफिकेट पर छात्र को एचपीयू से ही जारी किए थे।
विज्ञापन

3 of 6
डिग्री पर रजिस्ट्रेशन नंबर, स्टैंप और साइन एचपीयू के ही हैं, लेकिन मास्टरमांइड ने फेल छात्र की डिग्र्री को स्कैन करके उसमें नंबरों को बदलकर फर्जी डिग्री तैयार की थी। शिमला पुलिस अभी तक फर्जी डिग्री मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

4 of 6
एचपीयू के रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपियों से जो फर्जी डिग्रियां पुलिस के हाथ लगी हैं, वे एचपीयू से जारी हुई हैं। इन डिग्रियों पर सीरियल नंबर भी सही हैं। एचपीयू ने इन डिग्रियों को फेल और कंपार्टमेंट वाले छात्रों को जारी किया था।
विज्ञापन

5 of 6
लेकिन मास्टरमाइंड ने करोड़ों की कमाई के चक्कर में एचपीयू से जारी इन डिग्रियों के आधार पर फर्जी डिग्रियां तैयार कर जरूरतमंद छात्रों को बेच दीं।  पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी मास्टरमांइड ने फेल और कंपार्टमेंट वाले छात्रों की फर्जी डिग्रियां खुद बनवाईं हैं या एचपीयू के सीरियल नंबर फर्जी तरीके से जुटाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डीएसपी पुुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि फर्जी डिग्री के मास्टरमाइंड ने सिरमौर के फेल छात्र को एचपीयू की फर्जी डिग्री बनाकर दी। एचपीयू के मुताबिक फर्जी डिग्री में जो सीरियल नंबर हैं, वही नंबर एचपीयू ने फेल छात्र को जारी किया था। आरोपी मास्टरमाइंड ने स्कैन करके डिग्री में नंबर बदलकर फर्जी डिग्री तैयार की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें