फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट ने शिक्षकों को दिया बड़ा तोहफा, 350 पदों को भरने की मंजूरी, जानिए 30 बडे़ फैसले

Wed, 06 Mar 2019 09:27 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 20
सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। जयराम कैबिनेट ने हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत देने के अलावा विभिन्न श्रेणियों के सैकड़ों पदों को भरने की भी मंजूरी दी। 
विज्ञापन

2 of 20
स्कूलों में कार्यरत करीब सात हजार पीटीए और पैरा शिक्षकों को पहली अप्रैल से नियमित शिक्षकों के बराबर वेतन मिलेगा। सरकार ने 36 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में भी बढ़ोतरी की। इन्हें भी पहली अप्रैल से मानदेय बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में ये घोषणाएं की थीं।
विज्ञापन

3 of 20
करीब 5500 पीटीए शिक्षक, 1368 लेफ्ट आउट पीटीए शिक्षक, 125 लेफ्टआउट पैरा और 150 ईजीएस को कानूनी अड़चनों के चलते नियमित करने की जगह नियमित शिक्षकों के बराबर वेतन-भत्ते देने का फैसला लिया है।

4 of 20
पहली अक्तूबर 2018 तक तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले शिक्षकों को यह लाभ मिलेगा। इन शिक्षकों को नियमित शिक्षकों को दिए जाने वाले न्यूनतम पे बैंड, ग्रेड पे और 144 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 20
कैबिनेट ने पहली अप्रैल 2019 से 18672 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 6250 रुपये से 6300, 18000 आंगनबाड़ी सहायकों का 3150 से 3200 रुपये और 600 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4550 से बढ़ाकर 4600 रुपये करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

6 of 20
सरकारी स्कूलों में पहली से जमा दो कक्षा तक पढ़ने वाले साढ़े आठ लाख विद्यार्थियों को स्मार्ट स्कूल वर्दी देने को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। साल 2018-19 और 2019-20 के लिए मंत्रिमंडल ने वर्दी की खरीद और आवंटन को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

7 of 20
मंत्रिमंडल ने उज्जवला गृहणी सुविधा योजना की गाइड लाइन को मंजूरी दी है। इसके तहत 35 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए विधानसभा में स्कूलों में नियुक्त 3400 पैट को भी नियमित शिक्षकों के बराबर वित्तीय लाभ देने की घोषणा की थी। लेकिन मंत्रिमंडल की बैठक में इस बाबत कोई निर्णय नहीं हुआ है। 

8 of 20
मंत्रिमंडल ने प्रदेश में विभिन्न विभागों में अलग-अलग श्रेणियों के 350 पदों को भरने की भी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने कृषि विभाग में सीधी भर्ती से कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से कृषि विस्तार अधिकारियों के 75 पद भरने को स्वीकृति दी।

9 of 20
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्सों के 62 और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में 33 पद अनुबंध आधार पर भरने को मंजूरी दी है। पुलिस जिला बद्दी में पुलिस नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पद विभिन्न श्रेणियों के पदों को सृजित करने की मंजूरी दी। 

10 of 20
इनमें पुलिस स्टेशन बद्दी में कांस्टेबलों के 6, पुलिस स्टेशन बरोटीवाला में 5, पुलिस स्टेशन नालागढ़ में 7, पुलिस थाना रामशहर में 7 कांस्टेबल के पद भरने की स्वीकृति दी। पुलिस थाना बद्दी में सब इंस्पेक्टर का 1 और कांस्टेबल के 6, पुलिस चौकी जोगो में हेड कांस्टेबल का 1, पुलिस चौकी दभोटा में एएसआई का 1, हेड कांस्टेबल का 1 और कांस्टेबल के 5 पदों को भरने की स्वीकृति दी।

11 of 20
टोल बैरियर ढेरोवाल में एएसआई का 1, टोल बैरियर बद्दी में एएसआई का 1, हेड कांस्टेबल के 3, कांस्टेबल के 9, सीपी भगेड़ी में हेड कांस्टेबल के 9 पदों को भरने की मंजूरी दी गई। इसके अलावा 30 मोटर साइकिल खरीदने को भी स्वीकृति दी गई। हमीरपुर के भोरंज में खोले जाने वाले लोनिवि नए मंडल में 12 पदों को भरने की स्वीकृति दी गई।

12 of 20
मंत्रिमंडल ने हाल ही में सृजित नागरिक न्यायालयों कुल्लू, बंजार, तीसा और शिलाई के लिए सहायक जिला न्यायवादी का एक-एक पद सृजित करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, इन नागरिक न्यायालयों के लिए विभिन्न श्रेणियों के तीन-तीन पद सृजित करने का भी निर्णय लिया गया है।

13 of 20
मंत्रिमंडल ने बिलासपुर जिला के झंडूता में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग का नया मंडल खोलने का निर्णय लिया। इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पद सृजित किए जाएंगे। बैठक में सिरमौर जिला के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों घरगों-प्लुशो को माध्यमिक विद्यालयों जबकि माध्यमिक पाठशाला दून-देरिया को राजकीय उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने का फैसला लिया।

14 of 20
कुल्लू जिला के सोयल, सिरमौर जिला के कोटला मांगण, कोटला बड़ोग और छोग टाली को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत किया जाएगा, जिसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 43 पद भरे जाएंगे। बैठक में मंडी जिला के थुनाग स्थित क्षेत्रीय बागवानी एवं वानिकी विकास और विस्तार केंद्र के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 28 पद भरने को मंजूरी प्रदान की।

15 of 20
मंडी जिला के नागरिक चिकित्सालय धर्मपुर और संधोल में बिस्तरों की क्षमता 50 से बढ़ाकर 100 करने और  विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पद सृजित करने को सहमति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले में धेवा स्कूल को स्तरोन्नत कर इसका नाम शहीद तिलक राज पाठशाला रखने का फैसला लिया है। 

16 of 20
मंत्रिमंडल ने मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र के मकरीड़ी में उप-तहसील खोलने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिमंडल ने जोगिंद्रनगर मेले को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा प्रदान करने को स्वीकृति प्रदान की है।प्रदेश मंत्रिमंडल ने हमीरपुर के भोरंज में लोक निर्माण विभाग का मंडल मंजूर किया है। इसके अलावा भोरंज मंडल में विभिन्न वर्गों के 12 पदों के सृजन करने सहित भरने की स्वीकृति भी दी है।

17 of 20
कुल्लू सर्किल के कुल्लू और बंजार के लोक निर्माण विभाग मंडलों में पुनर्गठित करने को भी मंजूरी दी है ताकि स्थानीय लोगों को लाभ मिल सके।लोनिवि के उपमंडल मनाली और कटराईं को मनाली मंडल के तहत लाया गया है। उपमंडल कुल्लू, भुंतर और शॉट कुल्लू मंडल और उप मंडल बंजार, लारजी और बजौरा को लोनिवि मंडल बंजार के तहत लाने को मंजूरी दी है। मंत्रिमंडल ने जिला चंबा के तीसा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग का नया मंडल भंजराड़ू में स्वीकृत किया है। 

18 of 20
प्रदेश मंत्रिमंडल ने पंचायती राज विभाग ने तकनीकी विंग बनाने को मंजूरी दे दी है। इस विंग के बनने से पंचायती राज विभाग के विभिन्न विकासात्मक कार्योँ को कराने और निगरानी रखने में काफी मदद मिलेगी। 

19 of 20
कैबिनेट ने जिला मंडी के सरकाघाट क्षेत्र के बरछवार में प्रशिक्षण अकादमी अथवा सेंटर खोलने की सैद्धांतिक मंजूरी दी। इस केंद्र में राज्य के ऐसे युवा प्रशिक्षण ले सकेंगे जो आर्मी, नेवी और वायु सेना तथा अन्य अर्ध सैनिक बलों में सेवाएं देना चाहते हैं।
विज्ञापन

20 of 20
यहां भर्तियां, इंडियन मिलिट्री अकादमी/नेशनल अकादमी और स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारियां कराई जाएगी।  मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिला में राजकीय माध्यमिक पाठशाला धेवा का नाम शहीद तिलक राज राजकीय माध्यमिक पाठशाला धेवा रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें