रक्षाबंधन।
बहनें राखी बांधने से पहले भाई को लाल रोली या केसर या कुमकुम से तिलक लगाएं, ज्योति से आरती उतारें, दीर्घायु की कामना करें और फिर मिठाई खिलाएं। राखी बांधते हुए ईश्वर से भाई की लंबी आयु और रक्षा की कामना करें। पुरोहित भी अपने यजमानों को रक्षा सूत्र बांध सकते हैं। कहा कि रक्षाबंधन के दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें ताकि कोरोना से बचाव हो सके।