समाज सेवा में अहम योगदान देने के लिए राजधानी शिमला के मरीना होटल में एटीएस एटीएस गोल्फ मेडोस और अमर उजाला ने शहर की 37 हस्तियों को सम्मानित किया। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य और बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने इन्हें सम्मानित किया। समारोह में पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष और एचपीयू ईसी सदस्य हरीश जनारथा ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
2 of 7
हरीश जनारथा ने भी हस्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। एटीएस- द बेटर वे होम और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में करवाए गए इस समारोह में शहर के ऐसे लोग सम्मानित किया गया, जिनका सामाजिक और विभागीय कार्यों में अहम योगदान रहा है। मुख्य अतिथि विद्या स्टोक्स और हरीश जनारथा ने ‘अमर उजाला’ के इस प्रयास की सराहना की और पुरस्कार पाने वालों को शुभकामनाएं दी। समारोह में शहर के 37 लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
3 of 7
Programme
सम्मानित होने के बाद इन हस्तियों ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के समारोह से लोगों में समाज सेवा का जज्बा पैदा होता है। इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में होने चाहिए। समारोह के अंत में ‘अमर उजाला’ के स्थानीय संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि का आभार जताया और सम्मान समारोह के उद्देश्य की जानकारी दी।
4 of 7
उन्होंने कहा कि यह उन लोगों को प्रोत्साहित करने का प्रयास है, जो लगातार समाज की बेहतरी और जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहते हैं। इस मौके पर एटीएस द बेटर वे होम चंडीगढ़ डेराबस्सी सेल्स हेड प्रभात सिंह भी मौजूद रहे। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य तथा बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा है कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
इस दिशा में ‘अमर उजाला’ की भूमिका बहुत सराहनीय है। स्टोक्स ने कहा कि ‘अमर उजाला’ जहां पत्रकारिता के उच्च मूल्य को बनाए हुए हैं, वहीं इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर सामाजिक कार्यों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। विद्या स्टोक्स शनिवार को शिमला के होटल मरीना में ‘एटीएस और अमर उजाला’ एटीएस के संयुक्त तत्वावधान में हुए सम्मान समारोह में संबोधन कर रहीं थीं।
विज्ञापन
6 of 7
Programme
उन्होंने कार्यक्रम में सम्मानित लोगों की पीठ थपथपाई और कहा कि वे इसी तरह से ही समाज की बेहतरी के काम करते रहें। उन्होंने कहा कि ‘अमर उजाला’ पिछले कई वर्षों से उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करता रहा है।
इससे तमाम लोगों को प्रेरणा मिलती है। ‘अमर उजाला’ समाचार पत्र जहां समाज के सकारात्मक पहलुओं को लोगों के सामने लाता है, वहीं उन बातों को भी उजागर करता है, जो समाज में के लिए घातक हैं।