हिमाचल के जिला ऊना में देर रात नकाबपोश ने एसबीआई का एटीएम तोड़ने की कोशिश की। ये सभी स्कार्पिओ में सवार होकर आए थे। शातिरों ने पूरी एटीएम मशीन खोल डाली। मगर वे नगदी लेने में कामयाब नहीं हुए। बताया जा रहा है कि पहले शातिरों ने मशीन का निचला हिस्सा तोड़ने की कोशिश की। बाद में उपर से भी पूरी मशीन खोल डाली। मगर नगदी नहीं निकाल पाए। ये सारी वारदात एटीएम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। एटीएम में 19 लाख की नगदी थी। जिले में इस साल ऐसे नौ मामले सामने आ चुके हैं।