सिस्सू गांव के ठीक नीचे स्थित कृत्रिम झील में वोटिंग का मजा ले सकते हैं। इसी गांव में लाहौल घाटी के आराध्य देव राजा घेपन का मंदिर भी है। सिस्सू में पर्यटकों के ठहरने के लिए कई होटल भी बने है। यहां से लगभग 15 किमी दूर गोंदला में सैकड़ों साल पुराना किला है।