बहन अर्पिता को पहली बार ससुराल छोड़ने आए सलमान खान जब वापिस लौटने लगे तो अर्पिता भावुक हो गई। ऐसे में सलमान खान ने उन्हें कुछ इस तरह समझाया की उसके चेहरे पर दोबारा खुशी आ गई।
विज्ञापन
ससुराल में सलमान ने रोती अर्पिता के चेहरे पर ऐसे लौटाई खुशी
2 of 7
सलमान खान और उनका परिवार अर्पिता और आयुष की रिसेप्शन में भाग लेने के लिए हिमाचल के मंडी उनके ससुराल आए थे। जैसे ही सलमान, सोहेल और मां सलमा भुंतर एयरपोर्ट के लिए रवाना होने लगे तो अर्पिता के आंसू छलक गए।
विज्ञापन
ससुराल में सलमान ने रोती अर्पिता के चेहरे पर ऐसे लौटाई खुशी
3 of 7
यह शादी के बाद यह पहला मौका था जब अर्पिता अपने भाई सलमान से अलग हुईं। सलमान ने उसे पुचकारते हुए हंसते-हंसते विदाई ली। हंसते हंसते गले लगा लिया। इससे अर्पिता के चेहरे पर एक बार फिर खुशी लौट आई। हालांकि पहली बार अपनी बहन से अलग होने का गम सलमान के चेहरे पर भी दिखाई दे रहा था।
ससुराल में सलमान ने रोती अर्पिता के चेहरे पर ऐसे लौटाई खुशी
4 of 7
बहन के ससुराल पहुंचे सलमान खान ने मंगलवार को नगवाईं के सुरथ स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के फार्म में सेब बगीचे को निहारा। सोहेल खान और अपने परिवार के साथ घंटों तक मस्ती की और पेड़-पौधों को करीब से निहारा। उन्होंने सेब के तैयार हो रहे छोटे फलों को भी देखा और बड़े होने पर इन्हें खाने की इच्छा भी जताई।
विज्ञापन
ससुराल में सलमान ने रोती अर्पिता के चेहरे पर ऐसे लौटाई खुशी
5 of 7
दोनों परिवारों ने फार्म हाउस में ही लंच किया। फार्म हाउस में 2.00 बजे तक रुकने के बाद सलमान खान, सोहेल और उनकी मां सलमा भुंतर एयरपोर्ट के रवाना हो गए। चार बजे की फ्लाइट से मुंबई लौट गए। आयूष, अर्पिता, अलवीरा, अतुल अग्निहोत्री फार्म हाउस में ही रुके हैं। खान परिवार के अन्य सदस्य बुधवार को लौट सकते हैं।
विज्ञापन
ससुराल में सलमान ने रोती अर्पिता के चेहरे पर ऐसे लौटाई खुशी
6 of 7
सलमान और खान परिवार मंडी में शर्मा परिवार के अपने होटल द पाम रिजेंट में ही रुके थे। तय कार्यक्रम के तहत फार्म हाउस में पहुंचे। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा। सलमान ने मंडी शहर का नजारा भी देखा। मंगलवार सुबह दस बजे से होटल के बाहर सलमान की एक झलक पाने को प्रशंसकों की भीड़ जुटने लगी थी।
ससुराल में सलमान ने रोती अर्पिता के चेहरे पर ऐसे लौटाई खुशी
7 of 7
ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा और सलमान खान होटल से बाहर आए। सलमान ने हाथ हिला कर प्रशंसकों में नई ऊर्जा भरी और सफेद रंग की रॉयल क्रूजर कार में बैठ रवाना हो गए। प्रशंसकों की भीड़ से सलमान के वाहन को पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से निकाला और फार्म हाउस पहुंचे। सलमान ने यहां की आवोहवा की काफी तारीफ की। बताया जा रहा है कि सलमान ने मंडी में आयूष-अर्पिता के लिए बन रहे नए घर का मुआयना भी किया।