फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती: 2,786 युवाओं की बीच ट्रैक में फूल गई सांसें

विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल के हमीरपुर जिले में राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू के खेल मैदान में सेना भर्ती के पहले दिन 3107 अभ्यर्थी पहुंचे। इनमें से 2,786 अभ्यर्थी दौड़ में ही बाहर हो गए। सभी फोटो: राजकुमार
विज्ञापन

सेना भर्ती: 2,786 युवाओं की बीच ट्रैक में फूल गई सांसें

2 of 7
वहीं रात को हुई तेज बारिश से मैदान में पानी भर गया था। इससे अभ्यर्थियों को दौड़ लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले बैच की दौड़ के बाद ट्रैक पर कीचड़ जमा हो गया, बावजूद मैदान की दशा को नहीं सुधारा गया और सभी अभ्यर्थियों को कीचड़ युक्त ट्रैक पर ही दौड़ा दिया गया। इसके चलते कई युवा ट्रैक पर कीचड़ में फिसल कर गिर पड़े।
विज्ञापन

सेना भर्ती: 2,786 युवाओं की बीच ट्रैक में फूल गई सांसें

3 of 7
वीरवार को पहले दिन हमीरपुर जिले के टौणीदेवी और सुजानपुर खंड के सैकड़ों युवाओं ने दमखम दिखाया। हालांकि भर्ती रैली मैदान में अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 5 बजे होता है, ऐसे में युवा बुधवार रात को ही भर्ती मैदान के पास पहुंच गए। युवाओं ने भर्ती रैली मैदान के बाहर स्थित भवनों की छतों की नीचे डेरा जमाया। बुधवार रात तेज बारिश और तूफान के चलते भर्ती रैली में पहुंचे युवाओं को परेशानी से जूझना पड़ा।

सेना भर्ती: 2,786 युवाओं की बीच ट्रैक में फूल गई सांसें

4 of 7
सेना के डायरेक्टर एआरओ रोहित कुमार ने बताया कि 24 फरवरी तक भर्ती रैली चलेगी। भर्ती रैली में हमीरपुर, बिलासपुर तथा ऊना के युवा भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेना की भर्ती के लिए पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाई जा रही है।
विज्ञापन

सेना भर्ती: 2,786 युवाओं की बीच ट्रैक में फूल गई सांसें

5 of 7
कीचड़ से भरे मैदान में एक बैच में 50-50 अभ्यर्थी दौड़ा दिए।
विज्ञापन

सेना भर्ती: 2,786 युवाओं की बीच ट्रैक में फूल गई सांसें

6 of 7
कीचड़ से भरे मैदान में दौड़ते युवक।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना भर्ती: 2,786 युवाओं की बीच ट्रैक में फूल गई सांसें

7 of 7
शारीरिक मापदंड लेते सेना के जवान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें